हांसी-भिवानी रोड पर बुधवार को एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से पीछे से टकरा गई। हादसे में कंडक्टर सहित कुछ सवारियों को चोटें आई हैं। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस हिसार से चरखी दादरी के लिए रवाना हुई थी। जब बस ढाणी कुशाल से आगे रोहतक-हांसी रेलवे लाइन पार करके निकली, तो सड़क किनारे खड़े एक कैंटर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी अचानक हुई कि बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें आईं। घायलों में बस का कंडक्टर भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को लेकर आगामी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

