IND vs NZ T20: ईशान किशन पहले ही टी20 में कर सकते हैं बड़ा कारनामा, दांव पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

IND vs NZ T20: ईशान किशन पहले ही टी20 में कर सकते हैं बड़ा कारनामा, दांव पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

Most T20I Runs in Calendar Year: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में गुरुवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया सिर्फ चार दिन के ब्रेक के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर खेलने के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन ने जमकर रन बरसाए थे और पांच मैचों में 153 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 में ही ईशान किशन बड़ा कारनामा कर सकते हैं। अगर वह 7 रन बना देते हैं, तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ देंगे ईशान!

ईशान किशन 7 रन बनाते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 2022 में 31 मैचों की 31 पारियों में 1164 रन बनाए थे। उस दौरान सूर्यकुमार का औसत लगभग 47 का रहा था और स्ट्राइक रेट 188 का। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 9 अर्धशतकीय और दो शतकीय पारियां खेली थीं। इस दौरान वह दो बार शून्य पर भी आउट हुए थे। ईशान किशन अब तक 34 पारियों में 1158 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 103 रन रहा है। हालांकि, उनका औसत सिर्फ 37 का रहा है और स्ट्राइक रेट भी सूर्यकुमार यादव से कम यानी 172 का रहा है। ईशान किशन ने अब तक एक शतकीय पारी खेली और 8 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि दो बार वह भी शून्य पर आउट हो चुके हैं।

हालांकि, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह के नाम है, जिन्होंने 2025 में 1488 रन बनाए थे। हालांकि, फुल मेंबर रिकॉर्ड की बात की जाए तो रिजवान इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2021 में 1326 रन बनाए थे। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ईशान बन चुके हैं, जिन्होंने 1158 रन बनाए हैं। लेकिन एक कैलेंडर ईयर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें मोहम्मद रिजवान को भी पीछे छोड़ना होगा।

फुल मेंबर देशों की बात की जाए, तो उसमें मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में 29 मैचों की सिर्फ 26 पारियों में ही 1326 रन बना दिए थे, जिसमें उन्होंने 73 की औसत से रन बनाए थे। उस साल उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए 331 रन बनाने होंगे, जो काम थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

एक साल में सबसे ज्यादा टी20I रन

खिलाड़ी साल रन मैच औसत शतक अर्धशतक
करणवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) 2025 1488 32 51.31 2 13
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 2021 1326 29 73.66 1 12
फियाज अहमद (बहरीन) 2025 1251 40 50.04 1 7
सूर्यकुमार यादव (भारत) 2022 1164 31 46.56 2 9
ईशान किशन (भारत) 2026 1158 34 37.35 1 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *