308 पहियों वाला महाट्रक लखीमपुर पहुंचा:बलरामपुर चीनी मिल के बायोपॉलीमर प्लांट में होगी स्थापित, देश का पहला बड़ा प्लांट

308 पहियों वाला महाट्रक लखीमपुर पहुंचा:बलरामपुर चीनी मिल के बायोपॉलीमर प्लांट में होगी स्थापित, देश का पहला बड़ा प्लांट

बेल्जियम से लाई गई करीब 200 टन वजनी मशीन को लेकर आ रहा 308 पहियों वाला महाट्रक खीरी जिले में दाखिल हो गया है। यह मशीन गोला गोकर्णनाथ के पास कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल के बायोपॉलीमर प्लांट में लगाई जाएगी। देश का पहला इंटीग्रेटेड बायोपॉलीमर प्लांट बना रही कुंभी में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड देश का पहला इंटीग्रेटेड बायोपॉलीमर प्लांट बना रही है। फरवरी 2025 में इसकी आधारशिला रखी गई थी। इस पर करीब 2,850 से 3,080 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्लांट में गन्ने से पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) बनेगा, जिससे बायोप्लास्टिक तैयार होगा। यह पारंपरिक प्लास्टिक का विकल्प बनेगा। इसकी उत्पादन क्षमता करीब 80 हजार टन प्रतिवर्ष है। यह मशीन अपने विशाल आकार और 308 पहियों वाले महाट्रक के कारण चर्चा में है। लोग इसे देखने के लिए उत्सुक हैं। ट्रक के प्लांट तक पहुंचने का इंतजार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *