बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और महत्वपूर्ण दस्तावेजों व रजिस्टरों के रखरखाव की जांच की। एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक पेशी, आंकिक शाखा, आईजीआरएस सेल, सीसीटीएनएस और हेल्प डेस्क समेत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां होने वाले कार्यों की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। रजिस्टर और फाइलें व्यवस्थित रखने को कहा एसपी ने शाखाओं में रखे रजिस्टरों, फाइलों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने सभी अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखने पर जोर दिया। साथ ही, कार्यालय के कामकाज में लापरवाही न बरतने और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, कार्यालयीन कार्यों में तेजी लाने और जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। फरियादियों से शालीन व्यवहार करने के निर्देश एसपी रवीना त्यागी ने कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने और कार्यालय आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके।

