कानपुर में सिंदूर खेला आयोजित:पशुपतिनाथ स्वरूप पंडाल में बंटा प्रसाद, नाना राव घाट पर हुआ विसर्जन

कानपुर में सिंदूर खेला आयोजित:पशुपतिनाथ स्वरूप पंडाल में बंटा प्रसाद, नाना राव घाट पर हुआ विसर्जन

कानपुर में श्याम नगर स्थित साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा के तहत मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से पहले सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर परंपरा निभाई। पूजा के लिए पंडाल को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का स्वरूप दिया गया था। आयोजन के दौरान बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता के साथ नृत्य और गायन कार्यक्रम भी हुए। डांडिया में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। महबूब अली की आर्केस्ट्रा ने नए और पुराने गीत प्रस्तुत किए। दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिदिन भोग और भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। विसर्जन के दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नाना राव घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *