जहानाबाद में करंट लगने से ऑपरेटर की मौत:खेतों में घूमने गया था, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया

जहानाबाद में करंट लगने से ऑपरेटर की मौत:खेतों में घूमने गया था, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया

जहानाबाद में बुधवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र के गोलकपुर सैदाबाद गांव की है। मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जो काको नगर पंचायत में ऑपरेटर था। रंजीत बुधवार सुबह अपने गांव के खेतों में घूमने गया था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के मौके पर पहुंचने से पहले तोड़ा दम ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के भाई बिट्टू कुमार ने बताया कि परिवार के लोग जल्दी से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रंजीत की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पाली थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जहानाबाद में बुधवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र के गोलकपुर सैदाबाद गांव की है। मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जो काको नगर पंचायत में ऑपरेटर था। रंजीत बुधवार सुबह अपने गांव के खेतों में घूमने गया था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के मौके पर पहुंचने से पहले तोड़ा दम ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के भाई बिट्टू कुमार ने बताया कि परिवार के लोग जल्दी से घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक रंजीत की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पाली थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *