सरकारी कर्मचारियों को iGOT पोर्टल पर दो कोर्स करना अनिवार्य:समान्य प्रशासन नें 31अक्टूबर तक कोर्स पूरा करने सभी विभाग को दिए निर्देश

सरकारी कर्मचारियों को iGOT पोर्टल पर दो कोर्स करना अनिवार्य:समान्य प्रशासन नें 31अक्टूबर तक कोर्स पूरा करने सभी विभाग को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब तनाव दूर करने और काम करने के तरीके में सुधार के लिए ऑनलाइन कोर्स करना होगा। राज्य शासन ने मिशन कर्मयोगी के तहत iGOT पोर्टल पर उपलब्ध दो कोर्स 31 अक्टूबर तक पूरे करना अनिवार्य किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। इनमें पहला कोर्स ‘कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन’ और दूसरा ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट थ्रू मेडिटेशन एंड योग निद्रा’ है। इन कोर्स के जरिए कर्मचारियों को काम के दौरान होने वाले तनाव को संभालने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। विभागों को देनी होगी रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से तय समय में दोनों कोर्स पूरे करवाएं। किसी भी कर्मचारी का कोर्स पेंडिंग नहीं रहना चाहिए। कोर्स पूरा होने की जानकारी सभी विभागों को 3 नवंबर तक शासन को देनी होगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतें फिर भी कम नहीं हो रहीं सरकारी दफ्तरों में कामकाज सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों की शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। कई मामलों का समय पर निराकरण नहीं होने से लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। फाइलें महीनों तक अटकी रहती हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि अब तक ज्यादातर अधिकारियों और कर्मचारियों ने ये कोर्स पूरे नहीं किए हैं। इसी वजह से शासन ने सभी को 31 अक्टूबर तक कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *