सहारनपुर में नाहिद हसन बोले- गंगोह का घेर बना देंगे:अरबीन चौहान हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, 6 जेल गए

सहारनपुर में नाहिद हसन बोले- गंगोह का घेर बना देंगे:अरबीन चौहान हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, 6 जेल गए

सहारनपुर के गंगोह में अरबीन चौहान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के बीच कैराना विधायक नाहिद हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि कार्रवाई नहीं हुई तो गंगोह का घेर बना देंगे। हालांकि, वायरल वीडियो के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीण गंगोह कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। बड़ी संख्या में जुटे लोगों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नाराजगी थी। इसी बीच कैराना सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन मौके पर पहुंचे। दोनों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। विभिन्न संगठनों के साथ कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और एसडीपीआई से जुड़े नेताओं ने भी कार्रवाई की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का एनकाउंटर करने और उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की। कोतवाली के बाहर जुटी भीड़ के बीच सांसद और विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सीओ गंगोह ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। 6 आरोपी जेल भेजे, बाकी की तलाश जारी पुलिस कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। अरबीन चौहान हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में आक्रोश के बीच नाहिद हसन का वायरल वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है। अब पुलिस की आगे की कार्रवाई और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर सभी की नजरें टिकी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *