किशनगंज के बहादुरगंज में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव का है, जहां बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने आबादी क्षेत्र में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह दो हाथी अचानक गांव में घुस आए और खेतों में लगी धान की फसल को रौंदना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घायलों में बुजुर्ग-बच्चे शामिल इसी दौरान हाथियों की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बुजुर्ग अलताबाड़ी निवासी मोफीज आलम और दूसरा दरनिया गांव का एक मासूम बच्चा शामिल है। परिजनों और स्थानीय लोगो ने दोनों को तुरंत बहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मंगलवार को धनतोला में मचाया था उत्पात घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिघलबैंक के धनतोला में भी हाथियों ने उत्पात मचाया था। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। भीड़ को हटा दिया गया है और फिलहाल टीम हाथियों को ट्रैक कर उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। किशनगंज के बहादुरगंज में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव का है, जहां बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने आबादी क्षेत्र में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह दो हाथी अचानक गांव में घुस आए और खेतों में लगी धान की फसल को रौंदना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पूरे गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घायलों में बुजुर्ग-बच्चे शामिल इसी दौरान हाथियों की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बुजुर्ग अलताबाड़ी निवासी मोफीज आलम और दूसरा दरनिया गांव का एक मासूम बच्चा शामिल है। परिजनों और स्थानीय लोगो ने दोनों को तुरंत बहादुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मंगलवार को धनतोला में मचाया था उत्पात घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को दिघलबैंक के धनतोला में भी हाथियों ने उत्पात मचाया था। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। भीड़ को हटा दिया गया है और फिलहाल टीम हाथियों को ट्रैक कर उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।

