खूंटी थाना क्षेत्र स्थित संत मिखाइल स्कूल में अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घायल फादर को पहले खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। फादर बेनेदिक बारला वर्ष 2009 से संत मिखाइल स्कूल में सेवारत हैं। स्कूल के फादर अनिल कुमार होरो ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि फादर बेनेदिक अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां कमरे का सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने फादर निकोलस और संजय सोरेंग की मदद ली। इसके बाद घायल फादर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। देर रात या अहले सुबह हमले की आशंका फादर अनिल कुमार होरो ने आशंका जताई कि हमला देर रात या अहले सुबह किया गया होगा। उन्होंने बताया कि रात के समय स्कूल के उस हिस्से में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहता था। ऐसे में हमलावरों के आने और घटना को अंजाम देने के समय का पता लगाना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, फादर बेनेदिक बारला पर हमला किस वजह से किया गया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हमले में गोली का इस्तेमाल हुआ या किसी धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई, यह भी स्पष्ट नहीं है। फादर अनिल के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद ही हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता चल सकेगा। कमरे में सामान बिखरा मिलने के कारण घटनास्थल की स्थिति भी जांच का हिस्सा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को लेकर जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे संत मिखाइल स्कूल में रहने वाले फादर बेनेदिक बारला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल फादर को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षा घेरे में रिम्स भिजवाया। एसपी के मुताबिक, फिलहाल फादर की हालत स्थिर है। उन्हें किस हथियार से चोट लगी है, इसकी पुष्टि विस्तृत इंजरी रिपोर्ट मिलने के बाद होगी। पुलिस की टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। साथ ही स्कूल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जांच के दौरान हमलावरों की पहचान की जाएगी और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। खूंटी थाना क्षेत्र स्थित संत मिखाइल स्कूल में अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के फादर बेनेदिक बारला उर्फ फादर बेनी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घायल फादर को पहले खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। फादर बेनेदिक बारला वर्ष 2009 से संत मिखाइल स्कूल में सेवारत हैं। स्कूल के फादर अनिल कुमार होरो ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि फादर बेनेदिक अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां कमरे का सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा हुआ था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने फादर निकोलस और संजय सोरेंग की मदद ली। इसके बाद घायल फादर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। देर रात या अहले सुबह हमले की आशंका फादर अनिल कुमार होरो ने आशंका जताई कि हमला देर रात या अहले सुबह किया गया होगा। उन्होंने बताया कि रात के समय स्कूल के उस हिस्से में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं रहता था। ऐसे में हमलावरों के आने और घटना को अंजाम देने के समय का पता लगाना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होगा। हालांकि, फादर बेनेदिक बारला पर हमला किस वजह से किया गया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हमले में गोली का इस्तेमाल हुआ या किसी धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई, यह भी स्पष्ट नहीं है। फादर अनिल के अनुसार, मेडिकल जांच के बाद ही हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता चल सकेगा। कमरे में सामान बिखरा मिलने के कारण घटनास्थल की स्थिति भी जांच का हिस्सा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को लेकर जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने पर खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी मंगल सिंह जामुदा और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे संत मिखाइल स्कूल में रहने वाले फादर बेनेदिक बारला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल फादर को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षा घेरे में रिम्स भिजवाया। एसपी के मुताबिक, फिलहाल फादर की हालत स्थिर है। उन्हें किस हथियार से चोट लगी है, इसकी पुष्टि विस्तृत इंजरी रिपोर्ट मिलने के बाद होगी। पुलिस की टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। साथ ही स्कूल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि जांच के दौरान हमलावरों की पहचान की जाएगी और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

