दरभंगा में CSC कर्मी रहस्यमय तरीके से लापता:सड़क किनारे झाड़ी में मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी; घटनास्थल पर मिला आधार, पैन कार्ड; तलाश में जुटी पुलिस

दरभंगा में CSC कर्मी रहस्यमय तरीके से लापता:सड़क किनारे झाड़ी में मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी; घटनास्थल पर मिला आधार, पैन कार्ड; तलाश में जुटी पुलिस

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की स्कूटी लैला चौर से छतवन-बाढ़ पोखर की ओर जाने वाली सड़क पर जीवन ईंट-भट्ठा के पास दिग्घी पोखर के समीप झाड़ी में मिली। स्कूटी के आसपास आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य सामान बिखरे मिले हैं। पुलिस रात से ही मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता युवक की पहचान ननौरा पंचायत के बिरखौली गांव निवासी पवन यादव के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वो रोजाना घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बलहा गांव स्थित सीएससी सेंटर में काम करने जाता था। परिजन के मुताबिक, मंगलवार रात 8:17 बजे तक गुड्डू की फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे उसकी तलाश में घर से निकल पड़े। खोजबीन के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में मिली स्कूटी खोजबीन के दौरान गांव से बाहर सड़क किनारे दिग्घी पोखर के समीप उसकी स्कूटी झाड़ी में फेंकी हुई मिली। आसपास आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, युवक कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है गुड्डू ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि गुड्डू तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर है। रात से ही परिवार और ग्रामीण उसकी तलाश में परेशान हैं। सुबह घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी युवक की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। गुड्डू के पिता पवन यादव ने बताया कि बेटे के गायब होने के बाद से पूरा परिवार परेशान है। पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस रात से ही तलाश कर रही है। उन्होंने प्रशासन से बेटे की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। केवटी थानाध्यक्ष बोले- पुलिस कर रही तलाश केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब तक युवक के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक के लापता होने और सड़क किनारे स्कूटी व दस्तावेज मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, उसके साथ किसी आपराधिक घटना के होने की आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजन और ग्रामीण युवक की सकुशल बरामदगी के लिए प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं। दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक की स्कूटी लैला चौर से छतवन-बाढ़ पोखर की ओर जाने वाली सड़क पर जीवन ईंट-भट्ठा के पास दिग्घी पोखर के समीप झाड़ी में मिली। स्कूटी के आसपास आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य सामान बिखरे मिले हैं। पुलिस रात से ही मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता युवक की पहचान ननौरा पंचायत के बिरखौली गांव निवासी पवन यादव के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वो रोजाना घर से करीब तीन किलोमीटर दूर बलहा गांव स्थित सीएससी सेंटर में काम करने जाता था। परिजन के मुताबिक, मंगलवार रात 8:17 बजे तक गुड्डू की फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे उसकी तलाश में घर से निकल पड़े। खोजबीन के दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में मिली स्कूटी खोजबीन के दौरान गांव से बाहर सड़क किनारे दिग्घी पोखर के समीप उसकी स्कूटी झाड़ी में फेंकी हुई मिली। आसपास आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, युवक कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है गुड्डू ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि गुड्डू तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर है। रात से ही परिवार और ग्रामीण उसकी तलाश में परेशान हैं। सुबह घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी युवक की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। गुड्डू के पिता पवन यादव ने बताया कि बेटे के गायब होने के बाद से पूरा परिवार परेशान है। पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस रात से ही तलाश कर रही है। उन्होंने प्रशासन से बेटे की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। केवटी थानाध्यक्ष बोले- पुलिस कर रही तलाश केवटी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। अब तक युवक के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक के लापता होने और सड़क किनारे स्कूटी व दस्तावेज मिलने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, उसके साथ किसी आपराधिक घटना के होने की आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिजन और ग्रामीण युवक की सकुशल बरामदगी के लिए प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *