Lawrence Bishnoi Gang reveals Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिगं की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जिसके बाद से ही इस हमले को लेकर उनके आपराधिक नेटवर्क और उनकी साजिशों को लेकर आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार खतरनाक सदस्यों से हुई पूछताछ में एक ऐसा सनसनीखेज सच सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी होश उड़ा दिए हैं। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने कथित तौर पर कबूल किया है कि पहले उनका निशाना अभिनेता टाइगर श्रॉफ नहीं थे। बल्कि सलमान खान ही थे। वह उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने की योजना बना रहे थे।
“टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले सलमान खान के घर करनी थी ताबड़तोड़ फायरिंग”, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमलावरों ने किए चौंकाने वाले खुलासे

