आज अखबार नहीं, फर्रुखाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:DCM की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, रावण दहन से पहले पुलिस से नोकझोंक

आज अखबार नहीं, फर्रुखाबाद की कल की 5 बड़ी खबरें:DCM की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, रावण दहन से पहले पुलिस से नोकझोंक

आज फर्रुखाबाद में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं….
1- रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले धू-धू कर जले: 1 घंटे तक आतिशबाजी से आसमान जगमगाया फर्रुखाबाद में विजयदशमी पर मंगलवार शाम 7 बजे रावण दहन किया गया। भगवान श्रीराम के तीर लगते ही रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले धू-धू कर जल उठे। इस दौरान आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। 1 घंटे तक आतिशबाजी चलती रही। पढ़ें पूरी खबर…
2. आतिशबाजी के दौरान बैरिकेडिंग में घुसे लोग: पुलिस से नोकझोंक फर्रुखाबाद में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे रावण दहन से पहले आतिशबाजी चलाई जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग के अंदर घुस गए। पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की तो नोकझोंक होने लगी। करीब 15 मिनट तक स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने सभी को बाहर कर दिया और बैरिकेडिंग के पास से भीड़ हटा दी। पढ़ें पूरी खबर…
3. होटल मैनेजर की सड़क हादसे में मौत: दिल्ली से शादी में शामिल होने आ रहे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह 8 बजे सड़क हादसा हो गया। रुटोल गांव के पास एक बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार होटल मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
4. खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत: एटा से दावत खाकर लौट रहे थे 3 दोस्त फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात 1:30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में 18 साल के पवन की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त 20 साल के पुरुषोत्तम और 15 साल के पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
5. डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत: फर्रुखाबाद में मौके पर मौत, चालक फरार मोहम्मदाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर एक हादसे में 60 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। गांधीनगर तकीपुर के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *