सोनीपत में देर रात कूलर फैक्ट्री में लगी भंयकर आग:शार्ट सर्किट से लगी आग; कई जिलों से 16 गाड़ियां पहुंचीं, रात 12 बजे से अभियान जारी

सोनीपत में देर रात कूलर फैक्ट्री में लगी भंयकर आग:शार्ट सर्किट से लगी आग; कई जिलों से 16 गाड़ियां पहुंचीं, रात 12 बजे से अभियान जारी

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार देर रात कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसे बुझाने के लिए अलग-अलग जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। अब तक 16 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुंडली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग से जुड़ी अलग-अलग तस्वीर देखिए… रात 11:33 बजे मिली आग लगने की सूचना जानकारी के मुताबिक, कुंडली के जोन डी, सेक्टर-53 स्थित प्लॉट नंबर 124 में Delicasy Intrabuild Pvt. Ltd. की कूलर बनाने वाली फैक्ट्री है। मंगलवार देर रात फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को रात 11:33 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग ने लिया विकराल रूप, कई जगहों से बुलाईं गाड़ियां फैक्ट्री में आग तेजी से फैलने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए पानीपत, गन्नौर, एजुकेशन सिटी, नरेला, बहादुरगढ़ और सेक्टर-23 समेत अलग-अलग स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। देर रात से ही दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मौके पर 16 से ज्यादा गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। कूलर बनाने का होता है काम, लाखों का माल जला फैक्ट्री में कूलर बनाने का काम होता है। आग लगने से फैक्ट्री में रखे सामान को भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकल कर्मियों के सामने फिलहाल आग पर काबू पाने और उसे आसपास फैलने से रोकने की चुनौती बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *