मुजफ्फरपुर में महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमले का वीडियो:घर में घुसकर रेप की कोशिश का आरोप, विरोध पर चाकू से हमला और मारपीट

मुजफ्फरपुर में महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमले का वीडियो:घर में घुसकर रेप की कोशिश का आरोप, विरोध पर चाकू से हमला और मारपीट

मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध करने पर चाकू से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि नबी हुसैन अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर पहुंचा था। उसने घर में घुसकर गलत काम करने की धमकी दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और चाकू से पेट पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमला करते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मारपीट से जुड़े वायरल वीडियो की कुछ तस्वीरें.. विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि आरोपी घर में घुसकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने उसका हाथ पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। महिला के मुताबिक, चाकू उसके पेट में भी लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी और उसके साथ आए लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके परिवार के लोगों को भी पीटा गया। इसमें बच्चे और सास भी शामिल हैं। उसकी सास हृदय रोग से पीड़ित हैं। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय घर में उसके पक्ष से बहुत कम लोग थे, जबकि दूसरी ओर 10-15 लोग थे। पति बाहर रहते हैं, परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति बाहर रहता है। आरोपी पक्ष की ओर से उसे और उसके परिवार को पहले भी धमकी दी जाती थी। उसने आरोप लगाया कि पति, बेटे और घर के अन्य सदस्यों को मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता के मुताबिक, डर के कारण लोग खुलकर शिकायत करने से भी बचते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी क्षेत्र में अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़खानी करता है। इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। महिला थाने में आवेदन, जांच के बाद कार्रवाई पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला थानाध्यक्ष अमिता कुमारी ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला करजा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध करने पर चाकू से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि नबी हुसैन अपने साथ 10-15 लोगों को लेकर पहुंचा था। उसने घर में घुसकर गलत काम करने की धमकी दी। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़ लिया और चाकू से पेट पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिलाओं पर लाठी-डंडे से हमला करते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मारपीट से जुड़े वायरल वीडियो की कुछ तस्वीरें.. विरोध करने पर चाकू से हमला करने का आरोप पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि आरोपी घर में घुसकर उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने उसका हाथ पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। महिला के मुताबिक, चाकू उसके पेट में भी लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी और उसके साथ आए लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके परिवार के लोगों को भी पीटा गया। इसमें बच्चे और सास भी शामिल हैं। उसकी सास हृदय रोग से पीड़ित हैं। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय घर में उसके पक्ष से बहुत कम लोग थे, जबकि दूसरी ओर 10-15 लोग थे। पति बाहर रहते हैं, परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति बाहर रहता है। आरोपी पक्ष की ओर से उसे और उसके परिवार को पहले भी धमकी दी जाती थी। उसने आरोप लगाया कि पति, बेटे और घर के अन्य सदस्यों को मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता के मुताबिक, डर के कारण लोग खुलकर शिकायत करने से भी बचते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी क्षेत्र में अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़खानी करता है। इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। महिला थाने में आवेदन, जांच के बाद कार्रवाई पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला थानाध्यक्ष अमिता कुमारी ने बताया कि महिला के साथ मारपीट के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला करजा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *