मोहाली में बुजुर्ग ने गुड बाय दुनिया लिखकर किया सुसाइड:आग लगाकर दी जान, 2020 में पत्नी की हुई थी मौत, बच्चे कनाडा में

मोहाली में बुजुर्ग ने गुड बाय दुनिया लिखकर किया सुसाइड:आग लगाकर दी जान, 2020 में पत्नी की हुई थी मौत, बच्चे कनाडा में

मोहाली के फेज-11 में 75 वर्षीय रिटायर्ड एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ईटीओ) ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरमुख सिंह के रूप में हुई है। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि वह अपने शरीर और दिमाग से पूरी तरह थक चुके हैं। आखिर में गुड बाय दुनिया लिखा था पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार सुबह 7 बजे मिली आग लगने की सूचना फेज-11 थाने के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को कोठी नंबर 2414 में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो एक व्यक्ति की बुरी तरह जली हुई लाश बेड पर पड़ी थी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवा दिया। सुसाइड नोट में लिखा, शरीर और दिमाग कमजोर हो गया है पुलिस के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर मृतक के हस्ताक्षर थे। इसमें लिखा था, “मेरा शरीर और दिमाग कमजोर हो गया है, इसलिए दुनिया को गुड बाय।” 10 साल से अकेले रह रहे थे मकान मालिक से मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त ईटीओ गुरमुख सिंह पिछले करीब 10 साल से इस मकान में अकेले रह रहे थे। उनके दो बेटे कनाडा में रहते हैं। 2020 में पत्नी की मौत के बाद रहने लगे थे परेशान थाना प्रभारी ने बताया कि 2020 में कोरोना महामारी के दौरान गुरमुख सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगे थे। उनका मेडिटेशन के जरिए इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भाई और बहन पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आग सिर्फ सोने वाले कमरे तक सीमित रही पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में गुरमुख सिंह सो रहे थे, आग सिर्फ उसी कमरे तक सीमित रही, जबकि घर का बाकी सामान सुरक्षित रहा। पुलिस और पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक गुरमुख सिंह की बुरी तरह झुलसने से मौत हो चुकी थी। आग लगने के सही तरीके का पता फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *