नोएडा में ऑनलाइन गेम का झांसा देकर 50 लाख ठगे:12 लाख वापस मिलने का दावा; साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज, हाउसकीपिंग का करते है काम

नोएडा में ऑनलाइन गेम का झांसा देकर 50 लाख ठगे:12 लाख वापस मिलने का दावा; साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज, हाउसकीपिंग का करते है काम

ऑनलाइन गेमिंग ऐप में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर नोएडा की एक कंपनी के साथ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान मिले लालच में आकर कंपनी की रकम अलग-अलग खातों में लगा दी। इसके बाद गेमिंग ऐप के जरिये करीब 12 लाख रुपये वापस मिलने की बात कही गई है। मामले में कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर 17 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता टुकड़िया लखमन सेक्टर-80 स्थित फेज-दो के बी-56, ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स में संचालित विविगो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं। कंपनी कॉरपोरेट गिफ्टिंग और हाउसकीपिंग का काम करती है। कंपनी के नाम से एक बैंक में दो खाते संचालित हैं। करीब 11 महीने हुआ लेनदेन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी के खातों का काम देखने वाले पीयूष मिश्रा ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर अधिक लाभ कमाने के लालच में आकर कंपनी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी। शिकायत के मुताबिक, यह कथित लेनदेन एक सितंबर 2025 से एक अक्टूबर 2026 के बीच हुआ। इस दौरान गेमिंग ऐप में करीब 50 लाख रुपये लगाए गए। इनमें से लगभग 12 लाख रुपये वापस मिलने का दावा किया गया है। 50 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत इस तरह कंपनी को करीब 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की शिकायत दी गई है। हालांकि, रकम के लेनदेन और नुकसान की अंतिम स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। कंपनी की ओर से साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और बैंक खातों के लेनदेन का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *