बिहारशरीफ में आज दिनभर बिजली गुल रहेगी:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर फैसला, शहर के प्रमुख फीडर रहेंगे बंद, जरूरी काम सुबह ही निपटाने की अपील

बिहारशरीफ में आज दिनभर बिजली गुल रहेगी:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर फैसला, शहर के प्रमुख फीडर रहेंगे बंद, जरूरी काम सुबह ही निपटाने की अपील

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहारशरीफ (शहरी) क्षेत्र में 21 अक्टूबर को बड़े स्तर पर बिजली कटौती होगी। शहर की अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों की ओर से निकाले जाने वाले प्रतिमा विसर्जन जुलूस को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभाग ने यह फैसला लिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, बिजली कटौती सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहेगी। विसर्जन जुलूस को सुरक्षित निकालने के लिए बंद रहेंगे फीडर दशहरा उत्सव खत्म होने के बाद अलग-अलग पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए जलाशयों तक ले जाया जाएगा। विसर्जन जुलूस में ऊंचे रथ, बड़े वाहन, लाउडस्पीकर और लंबे बांस-बल्लों के साथ ध्वज-पताकाएं भी रहती हैं। ऐसे में सड़कों के ऊपर से गुजरने वाले हाईटेंशन और लो-टेंशन बिजली के तारों से दुर्घटना होने या करंट लगने का खतरा बना रहता है। लोगों की सुरक्षा और जुलूस को बिना किसी परेशानी के निकालने के लिए विभाग ने पूरे शहर के प्रमुख फीडरों को दिनभर बंद रखने का फैसला लिया है। सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल (शहरी) ने आम लोगों के लिए सूचना जारी कर उनसे सहयोग की अपील की है। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे पानी की मोटर चलाने, मोबाइल और इनवर्टर चार्ज करने सहित बिजली से जुड़े सभी जरूरी घरेलू और व्यावसायिक काम सुबह 8 बजे से पहले ही पूरे कर लें। इससे दिन में बिजली नहीं रहने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जांच के बाद शाम को बहाल होगी बिजली विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन का काम पूरा होने और जुलूस के संबंधित रास्तों से सुरक्षित गुजर जाने के बाद शाम को बिजली की लाइनों की जांच की जाएगी। इसके बाद सभी फीडरों से धीरे-धीरे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने बिजली कटौती से होने वाली इस अस्थायी परेशानी के लिए लोगों से धैर्य रखने और सहयोग करने की अपील की है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बिहारशरीफ (शहरी) क्षेत्र में 21 अक्टूबर को बड़े स्तर पर बिजली कटौती होगी। शहर की अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों की ओर से निकाले जाने वाले प्रतिमा विसर्जन जुलूस को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभाग ने यह फैसला लिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, बिजली कटौती सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहेगी। विसर्जन जुलूस को सुरक्षित निकालने के लिए बंद रहेंगे फीडर दशहरा उत्सव खत्म होने के बाद अलग-अलग पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए जलाशयों तक ले जाया जाएगा। विसर्जन जुलूस में ऊंचे रथ, बड़े वाहन, लाउडस्पीकर और लंबे बांस-बल्लों के साथ ध्वज-पताकाएं भी रहती हैं। ऐसे में सड़कों के ऊपर से गुजरने वाले हाईटेंशन और लो-टेंशन बिजली के तारों से दुर्घटना होने या करंट लगने का खतरा बना रहता है। लोगों की सुरक्षा और जुलूस को बिना किसी परेशानी के निकालने के लिए विभाग ने पूरे शहर के प्रमुख फीडरों को दिनभर बंद रखने का फैसला लिया है। सुबह 8 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल (शहरी) ने आम लोगों के लिए सूचना जारी कर उनसे सहयोग की अपील की है। विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे पानी की मोटर चलाने, मोबाइल और इनवर्टर चार्ज करने सहित बिजली से जुड़े सभी जरूरी घरेलू और व्यावसायिक काम सुबह 8 बजे से पहले ही पूरे कर लें। इससे दिन में बिजली नहीं रहने पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जांच के बाद शाम को बहाल होगी बिजली विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन का काम पूरा होने और जुलूस के संबंधित रास्तों से सुरक्षित गुजर जाने के बाद शाम को बिजली की लाइनों की जांच की जाएगी। इसके बाद सभी फीडरों से धीरे-धीरे बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने बिजली कटौती से होने वाली इस अस्थायी परेशानी के लिए लोगों से धैर्य रखने और सहयोग करने की अपील की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *