‘बच्चों ने कहा-बाबा खेत में लड़की चिल्ला रही है’:मैंने आरोपी का कॉलर पकड़ा तो धक्का देकर अंदर गया, फिर पत्नी के गले पर चलाया चाकू

‘बच्चों ने कहा-बाबा खेत में लड़की चिल्ला रही है’:मैंने आरोपी का कॉलर पकड़ा तो धक्का देकर अंदर गया, फिर पत्नी के गले पर चलाया चाकू

बाबा खेत में लड़की चिल्ला रही है….यह सुनते ही मैंने तुरंत पास मौजूद शिकिल महतो और रामचंद्र महतो को इशारा करके बुलाया। इतने में बाजार जा रही 4-5 महिलाएं भी वहां इकट्ठा हो गई। जब तक हम लोग एकजुट हुए, तब तक आरोपी ने गन्ने के खेत में लड़की को बेहोश कर दिया था। थोड़ी ही देर में वो अपनी बाइक देखने बाहर निकला। इतने में मैंने हिम्मत दिखाकर उसका कॉलर पकड़ लिया। इस पर उसने मुझे कंधे पर जोर से झटका दिया, जिससे मैं संतुलन खो बैठा। उसने जाते हुए बोला- ‘मेरी पत्नी है, उसे लाने जा रहा हूं।’ इसके बाद उसने जेब से चाकू निकाला और गन्ने के खेत के अंदर जाकर महिला का गला रेत दिया। जब लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वो चाकू दिखाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। यह कहना है पिंकी के हत्या के वक्त मौके पर मौजूद बुजुर्ग गगनदेव का। जिन्होंने अपनी आंखों के सामने 23 साल की पिंकी कुमारी का गला रेतते देखा है। इस खबर में गगनदेव की जुबानी जानेंगे पिंकी के हत्या की पूरी कहानी। कैसे दिनदहाड़े उसके पति ने ग्रामीणों के सामने उसकी बेहरमी से हत्या की। कैसे उसने लोगों को डराया और वहां से फरार हो गया। वारदात के बाद की 2 फोटोज 2 लड़कों ने पिंकी की चिल्लाने की सुनी थी आवाज गगनदेव ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे मैं बड़ई टोला से पूजा कर टिकुलिया बांध से होकर गुजर रहा था। तभी सड़क किनारे मुझे एक बाइक खड़ी दिखी, जिसके पास 2 बच्चे खड़े थे। मुझे देखते ही बच्चों ने चिल्लाकर कहा, ‘बाबा… एक आदमी लड़की को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया है, अंदर से लड़की के चिल्लाने की आवाज आ रही है।’ यह सुनते ही मैंने तुरंत पास में मौजूद शिकिल महतो और रामचंद्र महतो को इशारा करके बुलाया। इतने में बाजार जा रही कुछ महिलाएं भी वहां इकट्ठा हो गई। इसी बीच कुछ लोगों को मैंने फोन कर भी बुलाया। सब लोग जब तक इकट्ठा हुए, आरोपी ने खेत में लड़की को बेहोश कर दिया था। इसके बाद वह अचानक से ईख की खेत से बाहर निकला और अपनी बाइक की तरफ देखने लगा की वो वहीं है या नहीं। इतने में मैंने हिम्मत दिखाकर उसका कॉलर पकड़ लिया। लेकिन उसने मुझे कंधे पर जोर से झटका दिया, जिससे मैं संतुलन खो बैठा। इसके बाद दोबारा खेत में जाते हुए उसने उंची आवाज में बोला कि वो ‘मेरी पत्नी है, उसे वहां से लाने जा रहा हूं।’ फिर उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और बेहरमी से सबके सामने लड़की का लगा रेत दिया। वहां मौजूद लोगों ने जब हिम्मत जुटाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने लहराते हुए चाकू से उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। वहीं अपनी जान बचाने के लिए लोग पीछे हटे, इतने में आरोपी मौके का फायदा उठाकर अपनी बाइक से तेजी से फरार हो गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के भेरखिया गांव निवासी आरोपी रोहित अपनी 23 वर्षीया पत्नी पिंकी को उसके मायके से बुलाकर लाया था। इसके बाद वह उसे सुनसान गन्ने के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने गगनदेव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, जहां से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बाबा खेत में लड़की चिल्ला रही है….यह सुनते ही मैंने तुरंत पास मौजूद शिकिल महतो और रामचंद्र महतो को इशारा करके बुलाया। इतने में बाजार जा रही 4-5 महिलाएं भी वहां इकट्ठा हो गई। जब तक हम लोग एकजुट हुए, तब तक आरोपी ने गन्ने के खेत में लड़की को बेहोश कर दिया था। थोड़ी ही देर में वो अपनी बाइक देखने बाहर निकला। इतने में मैंने हिम्मत दिखाकर उसका कॉलर पकड़ लिया। इस पर उसने मुझे कंधे पर जोर से झटका दिया, जिससे मैं संतुलन खो बैठा। उसने जाते हुए बोला- ‘मेरी पत्नी है, उसे लाने जा रहा हूं।’ इसके बाद उसने जेब से चाकू निकाला और गन्ने के खेत के अंदर जाकर महिला का गला रेत दिया। जब लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वो चाकू दिखाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। यह कहना है पिंकी के हत्या के वक्त मौके पर मौजूद बुजुर्ग गगनदेव का। जिन्होंने अपनी आंखों के सामने 23 साल की पिंकी कुमारी का गला रेतते देखा है। इस खबर में गगनदेव की जुबानी जानेंगे पिंकी के हत्या की पूरी कहानी। कैसे दिनदहाड़े उसके पति ने ग्रामीणों के सामने उसकी बेहरमी से हत्या की। कैसे उसने लोगों को डराया और वहां से फरार हो गया। वारदात के बाद की 2 फोटोज 2 लड़कों ने पिंकी की चिल्लाने की सुनी थी आवाज गगनदेव ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे मैं बड़ई टोला से पूजा कर टिकुलिया बांध से होकर गुजर रहा था। तभी सड़क किनारे मुझे एक बाइक खड़ी दिखी, जिसके पास 2 बच्चे खड़े थे। मुझे देखते ही बच्चों ने चिल्लाकर कहा, ‘बाबा… एक आदमी लड़की को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया है, अंदर से लड़की के चिल्लाने की आवाज आ रही है।’ यह सुनते ही मैंने तुरंत पास में मौजूद शिकिल महतो और रामचंद्र महतो को इशारा करके बुलाया। इतने में बाजार जा रही कुछ महिलाएं भी वहां इकट्ठा हो गई। इसी बीच कुछ लोगों को मैंने फोन कर भी बुलाया। सब लोग जब तक इकट्ठा हुए, आरोपी ने खेत में लड़की को बेहोश कर दिया था। इसके बाद वह अचानक से ईख की खेत से बाहर निकला और अपनी बाइक की तरफ देखने लगा की वो वहीं है या नहीं। इतने में मैंने हिम्मत दिखाकर उसका कॉलर पकड़ लिया। लेकिन उसने मुझे कंधे पर जोर से झटका दिया, जिससे मैं संतुलन खो बैठा। इसके बाद दोबारा खेत में जाते हुए उसने उंची आवाज में बोला कि वो ‘मेरी पत्नी है, उसे वहां से लाने जा रहा हूं।’ फिर उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और बेहरमी से सबके सामने लड़की का लगा रेत दिया। वहां मौजूद लोगों ने जब हिम्मत जुटाकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने लहराते हुए चाकू से उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। वहीं अपनी जान बचाने के लिए लोग पीछे हटे, इतने में आरोपी मौके का फायदा उठाकर अपनी बाइक से तेजी से फरार हो गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र के भेरखिया गांव निवासी आरोपी रोहित अपनी 23 वर्षीया पत्नी पिंकी को उसके मायके से बुलाकर लाया था। इसके बाद वह उसे सुनसान गन्ने के खेत में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने गगनदेव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, जहां से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *