पवन सिंह ने मांगी माफी, अक्षरा के बदले तेवर!:3 दिन में 2 इशारे, क्या फिर एक होंगे भोजपुरी के ‘पावर कपल’?

पवन सिंह ने मांगी माफी, अक्षरा के बदले तेवर!:3 दिन में 2 इशारे, क्या फिर एक होंगे भोजपुरी के ‘पावर कपल’?

‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है…मैं दिल से सॉरी बोल रहा हूं।’ मुंगेर के एक प्रोग्राम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने यह बातें कही। इसके बाद से दोनों ‘पावर कपल’ के एक साथ होने की अटकलें तेज हो गई है। आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाही में, अक्षरा-पवन सिंह की लव स्टोरी, ब्रेकअप और पैचअप की तेज होती कोशिशों की कहानी…। 8 मार्च 2015। मुंबई के अंबोली स्थित पवन सिंह के फ्लैट में उनकी पत्नी नीलम सिंह ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के महज तीन महीने बाद की इस घटना ने पवन सिंह को अंदर से तोड़ दिया। वह गुमशुम रहने लगे थे। तब उनकी जिंदगी में ताजी हवा का झोंका की तरह अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। इस बात की तस्दीक खुद पवन सिंह और अक्षरा सिंह कई बार करा चुके हैं। अगस्त 2025 में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह ने अपने को-कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी और नयनदीप रक्षित से पहली पत्नी की मौत के बारे में बात की थी। तब पहली पत्नी को याद करते हुए पवन सिंह ने कहा था, ‘वह देवी थी, जिसे मैंने खो दिया।’ इसी शो में पवन सिंह ने आगे बताया था, ‘पहली देवी जैसी पत्नी के अचानक दुनिया से जाने के बाद हमारी जिंदगी में एक और शख्स आया था, जिससे हम काफी करीब हो गए थे।’ उन्होंने बताया था, ‘किसी के साथ लगातार काम करते-करते हमारे बीच एक खास रिश्ता बन गया था। हालांकि, बाद में हमने उससे शादी नहीं की, क्योंकि हमारा परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था।’ पवन सिंह ने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बात कर रहे थे। ‘पवन सिंह से नाम जुड़ा तो शादी के सपने देखने लगी’ शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने अपने और पवन सिंह के बारे में खुलकर बातें की थी। अक्षरा सिंह ने पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि वह पवन सिंह से बेइंतहा प्यार करती थीं। उन्हें लगता था कि पवन ही उनके लिए एकमात्र लड़के हैं। अक्षरा ने बताया था, ‘मैं काफी इमोशनल थीं। जब मेरा नाम पवन सिंह के साथ जुड़ गया, तो हमें लगा कि अब पूरी जिंदगी उन्हीं के साथ बिताऊंगी। शादी के सपने देखने लगी थी। मैं पवन सिंह से बेइंतहा प्यार करती थीं।’ अक्षरा ने बताया था, ‘हमने पवन सिंह की पहली पत्नी के बारे में भी कोई सवाल नहीं पूछा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा। इसके बाद पवन सिंह का कंट्रोल करने वाला दौर शुरू हो गया।’ ‘झूठ बोलकर पवन सिंह के घर जाती थी’ अक्षरा ने बताया था, ‘हर दिन झूठ बोलकर पवन सिंह के घर चली जाती थीं, वह भी उनके जागने से पहले। फिर उनके उठने का इंतजार करती थीं, खाना बनाती थीं और उन्हें खिलाती थीं। घर के सारे काम करती थीं और हमें लगता था कि यह हमारी जिम्मेदारी है।’ अभिनेत्री ने बताया था कि रात में भी पवन सिंह के सोने का इंतजार करती थीं। जब वह सो जाते थे, तभी अपने घर लौटती थीं। हमें लगता था कि जब सही समय आएगा, तब अपने परिवार को सब कुछ समझा दूंगी। करीब 3 साल तक चले प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में दरार मार्च 2018 में आई। जब पवन सिंह ने चुपके से 6 मार्च 2018 को ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। अक्षरा सिंह के मुताबिक, जब दोनों रिश्ते में थे, तब मार्च 2018 में पवन सिंह ने बलिया की ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। अक्षरा का कहना था कि पवन ने उन्हें इस शादी की भनक तक नहीं लगने दी थी और उन्हें मीडिया के जरिए इसका पता चला। एक इंटरव्यू में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी दावा किया था कि पवन सिंह ने अपनी मां की खुशी के लिए अक्षरा सिंह से शादी नहीं की थी। ‘पवन सिंह करते थे जिंदगी कंट्रोल’ इसका अभी सीधा जवाब नहीं है, लेकिन बीते 3 दिन की 2 घटनाओं से लग रहा है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते के बीच जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। पहली घटना- पवन ने सबके सामने सॉरी बोला तारीख-18 अक्टूबर 2026। जगह-मुंगेर का कल्याणपुर स्थित श्रीश्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी। शारदीय नवरात्र के ‘सुपरस्टार नाइट्स’ कार्यक्रम में पवन सिंह अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से सॉरी बोलते दिखे। कार्यक्रम के बीच में पवन सिंह ने कहा, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!’ लोगों ने जब जोरदार ताली बजाई तब मंच से पवन सिंह ने लोगों से सीधा सवाल किया- ‘आपमें से कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और मेरी जोड़ी फिर से एक साथ आ जाए?’ जनता के भारी उत्साह को देख पवन सिंह भावुक हो गए। कहा- जल्द अक्षरा सिंह के साथ नजर आएंगे और साथ मिलकर कार्यक्रम भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप लोगों को लगता है कि मुझसे कभी कोई गलती हुई है, तो मैं सॉरी बोलता हूं। अगर अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते कभी कोई दुख या ठेस पहुंची हो, तो मैं उनसे भी हाथ जोड़कर सॉरी बोलता हूं और क्षमा मांगता हूं।’ दूसरी घटना-‘पवन सिंह भजन बाजके’ सॉन्ग में थिरकती दिखीं अक्षरा पवन सिंह के सॉरी वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो इसी नवरात्रि के डांडिया कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेज पर अक्षरा सिंह पॉरफॉर्म कर रहीं हैं। तभी एक युवक बोलता है- मैडम पवन सिंह के भजन गा दीं…। इस पर अक्षरा सिंह रुक जाती हैं। वह गुनगुनाकर बोलती हैं-ये वाला गाना। लड़का बोलता है-हां। इसके बाद वह गाने लगती हैं। और लड़के को माइक देकर आगे का गाना गाने को बोलतीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग अक्षरा सिंह के इस बर्ताव को पवन सिंह के लिए उनके नरम पड़ते रुख के रूप में देख रहे हैं। वहीं, आम लोग और दोनों के फैंस इसे आपस में पुरानी कड़वाहट खत्म करके फिर से दोस्ती या पैचअप करने की कोशिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह का ऑफिशियल बयान इस पर अब तक नहीं आया है। ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है…मैं दिल से सॉरी बोल रहा हूं।’ मुंगेर के एक प्रोग्राम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने यह बातें कही। इसके बाद से दोनों ‘पावर कपल’ के एक साथ होने की अटकलें तेज हो गई है। आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाही में, अक्षरा-पवन सिंह की लव स्टोरी, ब्रेकअप और पैचअप की तेज होती कोशिशों की कहानी…। 8 मार्च 2015। मुंबई के अंबोली स्थित पवन सिंह के फ्लैट में उनकी पत्नी नीलम सिंह ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी के महज तीन महीने बाद की इस घटना ने पवन सिंह को अंदर से तोड़ दिया। वह गुमशुम रहने लगे थे। तब उनकी जिंदगी में ताजी हवा का झोंका की तरह अक्षरा सिंह की एंट्री हुई। इस बात की तस्दीक खुद पवन सिंह और अक्षरा सिंह कई बार करा चुके हैं। अगस्त 2025 में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह ने अपने को-कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी और नयनदीप रक्षित से पहली पत्नी की मौत के बारे में बात की थी। तब पहली पत्नी को याद करते हुए पवन सिंह ने कहा था, ‘वह देवी थी, जिसे मैंने खो दिया।’ इसी शो में पवन सिंह ने आगे बताया था, ‘पहली देवी जैसी पत्नी के अचानक दुनिया से जाने के बाद हमारी जिंदगी में एक और शख्स आया था, जिससे हम काफी करीब हो गए थे।’ उन्होंने बताया था, ‘किसी के साथ लगातार काम करते-करते हमारे बीच एक खास रिश्ता बन गया था। हालांकि, बाद में हमने उससे शादी नहीं की, क्योंकि हमारा परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था।’ पवन सिंह ने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों ने अंदाजा लगाया कि वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बात कर रहे थे। ‘पवन सिंह से नाम जुड़ा तो शादी के सपने देखने लगी’ शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने अपने और पवन सिंह के बारे में खुलकर बातें की थी। अक्षरा सिंह ने पॉडकास्ट में स्वीकार किया था कि वह पवन सिंह से बेइंतहा प्यार करती थीं। उन्हें लगता था कि पवन ही उनके लिए एकमात्र लड़के हैं। अक्षरा ने बताया था, ‘मैं काफी इमोशनल थीं। जब मेरा नाम पवन सिंह के साथ जुड़ गया, तो हमें लगा कि अब पूरी जिंदगी उन्हीं के साथ बिताऊंगी। शादी के सपने देखने लगी थी। मैं पवन सिंह से बेइंतहा प्यार करती थीं।’ अक्षरा ने बताया था, ‘हमने पवन सिंह की पहली पत्नी के बारे में भी कोई सवाल नहीं पूछा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा। इसके बाद पवन सिंह का कंट्रोल करने वाला दौर शुरू हो गया।’ ‘झूठ बोलकर पवन सिंह के घर जाती थी’ अक्षरा ने बताया था, ‘हर दिन झूठ बोलकर पवन सिंह के घर चली जाती थीं, वह भी उनके जागने से पहले। फिर उनके उठने का इंतजार करती थीं, खाना बनाती थीं और उन्हें खिलाती थीं। घर के सारे काम करती थीं और हमें लगता था कि यह हमारी जिम्मेदारी है।’ अभिनेत्री ने बताया था कि रात में भी पवन सिंह के सोने का इंतजार करती थीं। जब वह सो जाते थे, तभी अपने घर लौटती थीं। हमें लगता था कि जब सही समय आएगा, तब अपने परिवार को सब कुछ समझा दूंगी। करीब 3 साल तक चले प्यार-मोहब्बत के रिश्ते में दरार मार्च 2018 में आई। जब पवन सिंह ने चुपके से 6 मार्च 2018 को ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। अक्षरा सिंह के मुताबिक, जब दोनों रिश्ते में थे, तब मार्च 2018 में पवन सिंह ने बलिया की ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली। अक्षरा का कहना था कि पवन ने उन्हें इस शादी की भनक तक नहीं लगने दी थी और उन्हें मीडिया के जरिए इसका पता चला। एक इंटरव्यू में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी दावा किया था कि पवन सिंह ने अपनी मां की खुशी के लिए अक्षरा सिंह से शादी नहीं की थी। ‘पवन सिंह करते थे जिंदगी कंट्रोल’ इसका अभी सीधा जवाब नहीं है, लेकिन बीते 3 दिन की 2 घटनाओं से लग रहा है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते के बीच जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। पहली घटना- पवन ने सबके सामने सॉरी बोला तारीख-18 अक्टूबर 2026। जगह-मुंगेर का कल्याणपुर स्थित श्रीश्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी। शारदीय नवरात्र के ‘सुपरस्टार नाइट्स’ कार्यक्रम में पवन सिंह अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से सॉरी बोलते दिखे। कार्यक्रम के बीच में पवन सिंह ने कहा, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!’ लोगों ने जब जोरदार ताली बजाई तब मंच से पवन सिंह ने लोगों से सीधा सवाल किया- ‘आपमें से कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और मेरी जोड़ी फिर से एक साथ आ जाए?’ जनता के भारी उत्साह को देख पवन सिंह भावुक हो गए। कहा- जल्द अक्षरा सिंह के साथ नजर आएंगे और साथ मिलकर कार्यक्रम भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप लोगों को लगता है कि मुझसे कभी कोई गलती हुई है, तो मैं सॉरी बोलता हूं। अगर अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते कभी कोई दुख या ठेस पहुंची हो, तो मैं उनसे भी हाथ जोड़कर सॉरी बोलता हूं और क्षमा मांगता हूं।’ दूसरी घटना-‘पवन सिंह भजन बाजके’ सॉन्ग में थिरकती दिखीं अक्षरा पवन सिंह के सॉरी वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो इसी नवरात्रि के डांडिया कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेज पर अक्षरा सिंह पॉरफॉर्म कर रहीं हैं। तभी एक युवक बोलता है- मैडम पवन सिंह के भजन गा दीं…। इस पर अक्षरा सिंह रुक जाती हैं। वह गुनगुनाकर बोलती हैं-ये वाला गाना। लड़का बोलता है-हां। इसके बाद वह गाने लगती हैं। और लड़के को माइक देकर आगे का गाना गाने को बोलतीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग अक्षरा सिंह के इस बर्ताव को पवन सिंह के लिए उनके नरम पड़ते रुख के रूप में देख रहे हैं। वहीं, आम लोग और दोनों के फैंस इसे आपस में पुरानी कड़वाहट खत्म करके फिर से दोस्ती या पैचअप करने की कोशिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह का ऑफिशियल बयान इस पर अब तक नहीं आया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *