विजयदशमी पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। दहन के वक्त रावण की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों-कंधों से रंगीन धुआं निकला। लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के हंसने का दृश्य भी दिखाया गया। रावण दहन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद लोग गांधी मैदान से बाहर निकले। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए 120 सीसीटीवी से लगाए गए थे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव मौजूद रहे। वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें विजयदशमी पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। दहन के वक्त रावण की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों-कंधों से रंगीन धुआं निकला। लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के हंसने का दृश्य भी दिखाया गया। रावण दहन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद लोग गांधी मैदान से बाहर निकले। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए 120 सीसीटीवी से लगाए गए थे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव मौजूद रहे। वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें

