हबीबगंज थाने में मंगलवार रात निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। थाना परिसर में हुए घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी लड्डू राय और अन्य लोगों को पकड़कर अलग करते और धक्कामुक्की करते नजर आ रहे हैं। एक युवक के साथ पुलिसकर्मी की मारपीट जैसी हरकत भी दिखाई दे रही है। घटनाक्रम रात 8 से 9 बजे के बीच का बताया जा रहा है। हबीबगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो खड़े करने की जगह को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष थाने पहुंचे थे। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय पांच-छह लोगों के साथ थाने पहुंचा। पुलिस का कहना है कि उसने वहां पहले से मौजूद एक पक्ष के लोगों को धमकाया और बाहर निकलने पर देख लेने की बात कही। बाहर जाने के लिए कहा तो बढ़ा विवाद पुलिस के मुताबिक, थाने में पहले से दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने लड्डू राय को बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों व लड्डू राय के बीच धक्कामुक्की होने लगी। सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ लोगों को पकड़कर पीछे हटाते और अलग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक युवक के साथ हाथापाई होती भी नजर आ रही है। लड्डू राय पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज पुलिस से बातचीत में बताया गया कि लड्डू राय हबीबगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, जुए और धारा 308 से संबंधित मामला दर्ज होने की बात भी पुलिस ने कही है। इस घटनाक्रम के संबंध में पांच-छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, संबंधित एफआईआर में दर्ज धाराओं और आरोपियों की संख्या की पुष्टि होना बाकी है। वीडियो में पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में थाना परिसर में हुए घटनाक्रम के वीडियो में पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच धक्कामुक्की साफ नजर आती है। एक युवक के साथ पुलिसकर्मी की मारपीट जैसी हरकत भी दिखाई दे रही है। ऐसे में विवाद की शुरुआत कैसे हुई, पुलिस ने किन परिस्थितियों में बल प्रयोग किया और युवक को थप्पड़ मारने की नौबत क्यों आई, इन सवालों

