माता के पंडाल में दिखा नाग-नागिन का जोड़ा:ग्रामीण लगाने लगे जयकारे, आरती के 30 मिनट रहे

माता के पंडाल में दिखा नाग-नागिन का जोड़ा:ग्रामीण लगाने लगे जयकारे, आरती के 30 मिनट रहे

मुरैना जिले के धरसोला गांव में नवदुर्गा महोत्सव के दौरान माता के पंडाल में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देने का मामला चर्चा में है। ग्रामीणों के मुताबिक, हनुमान मंदिर के पीछे बने माता के दरबार में आरती के दौरान दोनों सांप नजर आए। बताया जा रहा है कि वे करीब आधे घंटे तक एक-दूसरे से लिपटे रहे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग माता के जयकारे लगाने लगे। कुछ ने इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा। घटना का वीडियो सोमवार, नवमी का बताया जा रहा है। आरती के दौरान दिखाई दिया जोड़ा जानकारी के अनुसार, धरसोला गांव में नवदुर्गा महोत्सव के तहत माता के पंडाल में भजन-कीर्तन चल रहा था। इसी दौरान आरती के समय नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई। ग्रामीणों का दावा- तीन दिन तक दिखे सांप ग्रामीणों का दावा है कि इस साल माता की आरती के दौरान लगातार तीन दिन तक नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों में भी महोत्सव के दौरान ऐसी घटनाएं हुई थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले साल भी सांपों का जोड़ा लगातार चार दिन तक पंडाल में नजर आया था। हालांकि, सांपों की मौजूदगी को चमत्कार मानने के बजाय उनके प्राकृतिक व्यवहार के नजरिए से भी देखना जरूरी है। सांप दिखें तो क्या करें? सांप दिखाई देने पर उनके पास न जाएं। उन्हें छूने या पकड़ने की कोशिश भी न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *