Aman Dev ने वर्ल्ड अंडर 19 Boxing Championship के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Aman Dev ने वर्ल्ड अंडर 19 Boxing Championship के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारत के अमन देव ने सर्बिया के पावले पोपोविच को हराकर विश्व अंडर-19 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अमन ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पोपोविच के खिलाफ तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और 5-0 से जीत हासिल की। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जॉर्जिया के शाल्वा बेरिडजे से होगा।एक अन्य भारतीय मुक्केबाज मौसम सुहाग ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में इटली के ग्यूसेप्पे कैवेलो को 5-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए सुहाग का मुकाबला तुर्की के मेहमत एनेस सानली से होगा। शिवम को पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सर्बिया के निकोला बोगतिनोस्की से हार का सामना करना पड़ा। 

भारत के अमन देव ने सर्बिया के पावले पोपोविच को हराकर विश्व अंडर-19 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अमन ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पोपोविच के खिलाफ तीनों राउंड में दबदबा बनाए रखा और 5-0 से जीत हासिल की। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला जॉर्जिया के शाल्वा बेरिडजे से होगा।

एक अन्य भारतीय मुक्केबाज मौसम सुहाग ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में इटली के ग्यूसेप्पे कैवेलो को 5-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए सुहाग का मुकाबला तुर्की के मेहमत एनेस सानली से होगा। शिवम को पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में सर्बिया के निकोला बोगतिनोस्की से हार का सामना करना पड़ा।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *