सिरसा जिले के डबवाली-ऐलनाबाद स्टेट हाईवे नंबर-32 पर मंगलवार को मसीतां और अलीका गांव के बीच एक हादसा हुआ। यहां ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और रबड़ की पाइपों से लदे छोटे हाथी की टक्कर हो गई। इस टक्कर में छोटे हाथी का ड्रायल घायल हो गया और वाहन बुरी तरह टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि छोटा हाथी का ड्राइवर गाड़ी के अंदर फंस गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे काफी कोशिश के बाद बाहर निकाला। हादसे के बाद ड्राइवर बेहोश हो गया था और उसे चोटें भी आई हैं। सड़क पर बिखरी ईंटें, लगा जाम टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर पंचर हो गया और ईंटें सड़क पर बिखर गईं। इससे सड़क पर जाम लग गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर जोगिंदर मसीतां के भट्ठे से ईंटें लेकर मंडी डबवाली की नंदीशाला जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे छोटे हाथी ने उसकी ट्रॉली के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। डायल-112 पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छोटा हाथी ऐलनाबाद से रबड़ की पाइपें लेकर डबवाली जा रहा था।

