मऊगंज में खड़ी बाइक से टकराई तेज बाइक:महिला समेत दो घायल, डायल 112 ने सिविल अस्पताल पहुंचाया

मऊगंज में खड़ी बाइक से टकराई तेज बाइक:महिला समेत दो घायल, डायल 112 ने सिविल अस्पताल पहुंचाया

मंगलवार शाम करीब 5 बजे रीवा-बनारस हाईवे पर घोरहा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, भाठी निवासी प्राची कोल अपने साथी अनुराग कोल के साथ बाइक से जा रही थीं। घोरहा गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी बाइक से टकरा गई। टक्कर से दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राची कोल भी हादसे में घायल हो गईं। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायलों में प्राची कोल की पहचान हुई है। दूसरा घायल बेहोशी की हालत में होने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *