टीकमगढ़ में कलेक्टर-एसपी ने किया शस्त्र पूजन:देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, रात 8 बजे होगा रावण दहन

टीकमगढ़ में कलेक्टर-एसपी ने किया शस्त्र पूजन:देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, रात 8 बजे होगा रावण दहन

टीकमगढ़ में मंगलवार को दशहरा मनाया जा रहा है। सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में कलेक्टर विवेक श्रोतिय, एसपी सुधीर अग्रवाल और जनप्रतिनिधियों ने शस्त्र पूजन किया। दोपहर 2 बजे से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। प्रतिमाएं मुख्य बाजार से महेंद्र सागर तालाब के कुंड पर पहुंचीं। बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन से और छोटी प्रतिमाओं को नाव से विसर्जित किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। दशहरा का मुख्य कार्यक्रम रात 8 बजे नजर बाग मैदान में रावण दहन के साथ शुरू होगा। रामलीला के पात्र राम, लक्ष्मण और हनुमान रथ में मैदान पहुंचेंगे। यहां लक्ष्मण मेघनाथ के पुतले का वध करेंगे। इसके बाद भगवान श्री राम रावण और कुंभकरण के पुतले जलाएंगे। रावण का पुतला 40 फीट और कुंभकरण-मेघनाथ के पुतले 20-20 फीट के हैं। रावण दहन के बाद शहर में जुलूस निकलेगा। प्रतिमा विसर्जन की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *