मंत्री जयवीर बोले- 2027 में जनता दोबारा नहीं सौंपेगी सत्ता:फिरोजाबाद में दशहरा मिलन समारोह और शस्त्र पूजन में शामिल हुए

मंत्री जयवीर बोले- 2027 में जनता दोबारा नहीं सौंपेगी सत्ता:फिरोजाबाद में दशहरा मिलन समारोह और शस्त्र पूजन में शामिल हुए

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में रविवार दोपहर करीब 2 बजे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित दशहरा मिलन समारोह, हवन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता अत्याचारी सरकार को दोबारा सत्ता नहीं सौंपेगी। उन्होंने वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में शासन करने वालों को फिर मौका नहीं मिलने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था कायम रहने की बात कही। दशहरा सत्य और न्याय की विजय का प्रतीक मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य, अनीति पर नीति और अत्याचार पर सदाचार की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने अधर्म पर विजय प्राप्त कर समाज को सत्य और न्याय का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अन्याय और शोषण के शिकार लोगों को न्याय मिले। साथ ही सभी वर्गों और धर्मों के लोगों को समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद भी कायम रहनी चाहिए। मतदाता सूची पर बोले- वैध मतदाताओं के नाम बने रहेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से भाजपा पर विपक्षी मतदाताओं के वोट कटवाने और अपने समर्थकों के वोट बढ़वाने के आरोपों पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वास्तविक और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बने रहेंगे, जबकि अवैध नाम हटाए जाएंगे। जयवीर सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची तैयार कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश को पारदर्शी मतदाता सूची मिलेगी। राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भी की टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित विदेश दौरे को लेकर जयवीर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास करते हैं और फिर विदेश जाकर पिकनिक मनाते हैं। हालांकि, राहुल गांधी के विदेश में होने के प्रमाण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यदि राहुल गांधी विदेश नहीं गए हैं तो हिंदुस्तान में उनका स्वागत है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *