महिला यात्रियों के कान से बालियां चुराने वाला अरेस्ट:एक सप्ताह में 3 वारदातों का खुलासा; 82 हजार की सोने की बालियां बरामद

महिला यात्रियों के कान से बालियां चुराने वाला अरेस्ट:एक सप्ताह में 3 वारदातों का खुलासा; 82 हजार की सोने की बालियां बरामद

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के कान से सोने की बालियां चुराने वाले आरोपी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को तीन वारदातों का खुलासा किया, जिसमें 82 हजार रुपए की करीब 6.5 ग्राम सोने की बालियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस और रेलवे प्लेटफॉर्म पर महिला यात्रियों के कान से सोने की रिंग चुराई थीं। इन शिकायतों पर जीआरपी उज्जैन में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए थे। जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने जांच के लिए टीम बनाई। टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिरों की जानकारी से रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र से अब्दुल लतिफ (58) को पकड़ा। पूछताछ में अब्दुल लतिफ ने तीनों वारदातों में बालियां चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब्त बालियों के साथ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *