महिला की हत्या का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार:ससुराल वालों पर विवाहिता को मारकर जलाने का है आरोप

महिला की हत्या का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार:ससुराल वालों पर विवाहिता को मारकर जलाने का है आरोप

हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र के थरौरा गांव में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की शाम 4 बजे के लगभग सहपऊ कोतवाली पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी की। इन आरोपियों के नाम रामविरेश और अनुज कुमार उर्फ अन्नू हैं। दोनों थरौरा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, फिरोजाबाद के सुरेश चंद्र ने 1 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 3 फरवरी 2012 को थरौरा के अमित कुमार उर्फ जैकी से हुई थी। ससुराल वालों ने 31 जुलाई 2026 को उनकी बेटी को मारकर जला दिया। इस मामले में सहपऊ थाने में केस दर्ज किया गया था। हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इससे पहले, 8 अगस्त को भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *