मधुबनी में सोमवार रात लव मैरिज के 3 महीने बाद युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पति ने अपने दोस्त पर मर्डर का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शादी से पहले मैंने अपने दोस्त विपुल चौधरी उर्फ जतिन के नाम पर एक बाइक ली थी। उसका डाउन पेमेंट भी मैंने ही किया था। मेरी पत्नी ने कुछ दिन पहले विपुल को बाइक की पहली किस्त के लिए 10 हजार रुपए दे दिए थे। जिसे विपुल किसी और काम में खर्ज कर मेरी पत्नी से दोबारा पैसा मांग रहा था। इसका विरोध करने पर उससे हमारा विवाद चल रहा था। घटना सर्वसीमा गांव की है। मृतका की पहचान दरभंगा जिले के उजान सोनपुर उजान गांव निवासी शिवम राय उर्फ बाला की पत्नी काजल (22) के रूप में हुई है। पत्नी की हत्या कर पति को भेजा वॉयस मैसेज मृतका के पति ने बताया कि रविवार की रात विपुल काजल के मायके जाकर हंगामा करने लगा। वहां उसने पैसे की मांग को लेकर उसकी मां से झगड़ा किया। इसके बाद उन्हें 2 थप्पड़ मार दिए। काजल को जब इसके बारे में पता चला तो वो मायके जाने की जिद्द करने लगी। इसके बाद मैं उसे लेकर उसके घर गया। सोमवार की शाम फिर थाने जाकर हम दोनों ने मां के साथ हुई मारपीट की शिकायत की। इसके बाद काजल ने मुझे ये बोलकर दरभंगा भेज दिए की आप जाव नहीं तो कही वो आपके साथ भी मारपीट न करने लगे। काजल की बात मानकर मैं दरभंगा लौट आया और वो अपनी मां के घर चली गई। वहीं रात में विपुल ने मेरी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने मुझे वॉयस मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी। मधुबनी में सोमवार रात लव मैरिज के 3 महीने बाद युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पति ने अपने दोस्त पर मर्डर का आरोप लगाया है। उसने बताया कि शादी से पहले मैंने अपने दोस्त विपुल चौधरी उर्फ जतिन के नाम पर एक बाइक ली थी। उसका डाउन पेमेंट भी मैंने ही किया था। मेरी पत्नी ने कुछ दिन पहले विपुल को बाइक की पहली किस्त के लिए 10 हजार रुपए दे दिए थे। जिसे विपुल किसी और काम में खर्ज कर मेरी पत्नी से दोबारा पैसा मांग रहा था। इसका विरोध करने पर उससे हमारा विवाद चल रहा था। घटना सर्वसीमा गांव की है। मृतका की पहचान दरभंगा जिले के उजान सोनपुर उजान गांव निवासी शिवम राय उर्फ बाला की पत्नी काजल (22) के रूप में हुई है। पत्नी की हत्या कर पति को भेजा वॉयस मैसेज मृतका के पति ने बताया कि रविवार की रात विपुल काजल के मायके जाकर हंगामा करने लगा। वहां उसने पैसे की मांग को लेकर उसकी मां से झगड़ा किया। इसके बाद उन्हें 2 थप्पड़ मार दिए। काजल को जब इसके बारे में पता चला तो वो मायके जाने की जिद्द करने लगी। इसके बाद मैं उसे लेकर उसके घर गया। सोमवार की शाम फिर थाने जाकर हम दोनों ने मां के साथ हुई मारपीट की शिकायत की। इसके बाद काजल ने मुझे ये बोलकर दरभंगा भेज दिए की आप जाव नहीं तो कही वो आपके साथ भी मारपीट न करने लगे। काजल की बात मानकर मैं दरभंगा लौट आया और वो अपनी मां के घर चली गई। वहीं रात में विपुल ने मेरी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने मुझे वॉयस मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी।

