बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार:पुलिस को दो देसी पिस्टल और कारतूस मिले, घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार:पुलिस को दो देसी पिस्टल और कारतूस मिले, घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

जमशेदपुर पुलिस ने बर्मामाइंस से अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस को इनके पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल मिली है। जांच में पता चला कि हथियार कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपए में खरीदे गए थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की जांच कर रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 19 अक्टूबर को एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि बर्मामाइंस के कंटेनर यार्ड के पास तीन युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना पर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम बनी। पुलिस ने छापेमारी कर भाग रहे तीनों युवकों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। जमशेदपुर पुलिस ने बर्मामाइंस से अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस को इनके पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल मिली है। जांच में पता चला कि हथियार कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपए में खरीदे गए थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की जांच कर रही है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 19 अक्टूबर को एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि बर्मामाइंस के कंटेनर यार्ड के पास तीन युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना पर डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम बनी। पुलिस ने छापेमारी कर भाग रहे तीनों युवकों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *