मंदसौर पुलिस लाइन में विजयदशमी पर हुआ शस्त्र पूजन:सांसद, विधायक और अधिकारियों ने हवन में आहुति दी; पुलिसकर्मियों ने हर्ष फायर किया

मंदसौर पुलिस लाइन में विजयदशमी पर हुआ शस्त्र पूजन:सांसद, विधायक और अधिकारियों ने हवन में आहुति दी; पुलिसकर्मियों ने हर्ष फायर किया

मंदसौर की पुलिस लाइन में विजयदशमी पर मंगलवार को शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा के बाद पुलिस वाहनों का पूजन किया गया। परिसर में हवन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कद्दू काटने की परंपरा निभाई गई। कलेक्टर दिव्यांक सिंह और एसपी विनोद कुमार मीना ने हर्ष फायर भी किया। एसपी बोले- मिलजुलकर मनाएं दशहरा और दीपावली एसपी विनोद कुमार मीना ने जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त में शस्त्र पूजन किया गया, जिसके बाद शस्त्र चालन की प्रक्रिया हुई। उन्होंने लोगों से दशहरा और दीपावली मिलजुलकर मनाने की अपील की। अपराध और आतंकवाद पर विजय का प्रतीक है विजयदशमी : सांसद सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि भारतीय समाज में विजयदशमी को अपराधियों पर विजय के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों, नक्सलवादियों और अपराधियों के खिलाफ विजय का संदेश इस पर्व से मिलता है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अनुशासित व्यवस्था और अपराधमुक्त समाज की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने विजयदशमी को प्रदेश को अपराध, नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त करने के संकल्प का प्रतीक भी बताया। कलेक्टर ने दी त्योहार की शुभकामनाएं कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के खुश और स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने लोगों से त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक विपिन जैन, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, एसपी विनोद कुमार मीना और एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *