श्री महाकाली जी की शोभायात्रा निकाली गई:कोतवाली प्रभारी ने किया शुभारंभ, देखने पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़

श्री महाकाली जी की शोभायात्रा निकाली गई:कोतवाली प्रभारी ने किया शुभारंभ, देखने पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़

बुलंदशहर के सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर से सोमवार रात निकली महाकाली जी की शोभायात्रा अनुशासित आयोजन की मिसाल बनी। शोभायात्रा का शुभारंभ और समापन निर्धारित समय पर हुआ। खास बात यह रही कि इसमें हाई-फाई डीजे का इस्तेमाल नहीं किया गया। शोभायात्रा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। महाकाली जी के सात स्वरूपों ने रण में उतरने का दृश्य प्रस्तुत किया। बड़े स्वरूप ने स्वर्ण मुकुट धारण किया था। श्री महाकाली कमेटी एवं अखाड़ा के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने किया। महाआरती में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। व्यवस्थाओं में प्रधान सूर्यभूषण मित्तल, महामंत्री अंकुर अग्रवाल, बलराम चोकड़ात, संजय गर्ग, अनिल बंसल, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता और अजय गोयल शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *