PM Modi ने देशवासियों को दीं विजयादशमी पर शुभकामनाएं, इस जगह होंगे दशहरा समारोह में शामिल

PM Modi ने देशवासियों को दीं विजयादशमी पर शुभकामनाएं, इस जगह होंगे दशहरा समारोह में शामिल

पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां दशहरा समारोह में शामिल होने और रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू करने की योजना बनाई गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के लगभग 2,500 जवानों को तैनात किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Poland PM Donald Tusk 21 अक्टूबर से भारत दौरे पर, PM Narendra Modi से करेंगे वार्ता

इनमें ‘स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स’ (SWAT) के कमांडो भी शामिल होंगे, जो ‘स्पेशल सेल’ के अंतर्गत आतंकवाद-रोधी और बंधक-बचाव इकाई है। अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के खतरों और “असामाजिक तत्वों” द्वारा रास्तों पर या कार्यक्रम स्थल पर विरोध-प्रदर्शन या व्यवधान पैदा करने की आशंका को देखते हुए यह तैनाती की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) संभालेगा। दिल्ली पुलिस के प्रधानमंत्री सुरक्षा विंग के जवान, जिनमें कमांडो भी शामिल हैं, बीच वाले घेरे में तैनात रहेंगे। सुरक्षा घेरे की तीसरी परत की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी।

इसे भी पढ़ें: France और Italy में जो हुआ वो India में नहीं हो, इसके लिए Modi-Shah ने क्या पहले से कोई तैयारी कर रखी है?

इससे पहेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण करे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है। यह त्योहार भगवान राम द्वारा दशानन रावण का वध किए जाने की खुशी में मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। देशभर में यह त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए निकलते हैं। इसके साथ ही अनुष्ठानों, गीतों, नृत्य और शोभायात्राओं से भरपूर 10 दिवसीय उत्सव का समापन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *