बारां शहर की गांधी कॉलोनी में माता रानी की झांकी के दौरान सोमवार देर रात विवाद हो गया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा पथराव और मारपीट में बदल गया। इसमें एक युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, झांकी देखने के दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चिंटू नाम के युवक के सिर समेत कई जगह गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

