सिद्धार्थनगर में बिजली का तार काटने पर विवाद, केस दर्ज:4 लोगों पर हुई FIR, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

सिद्धार्थनगर में बिजली का तार काटने पर विवाद, केस दर्ज:4 लोगों पर हुई FIR, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में बिजली का तार काटने को लेकर विवाद हो गया। सुरेंद्र मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने बलराम, उनकी पत्नी कांती, जनार्दन और उनकी पत्नी कलावती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरेंद्र मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे यह विवाद हुआ था। शिकायत के अनुसार, बलराम, कांती, जनार्दन और कलावती ने उनके साथ गाली-गलौज की है। विरोध करने पर आरोपियों ने सुरेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने शिवनगर डिड़ई थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जय प्रकाश पांडेय को सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *