मेले में उमड़ी भीड़, जाम से जूझे लोग:देवरिया में दशहरा मेले की रौनक देर रात तक रही, झांकियों के दर्शन को उमड़े लोग

मेले में उमड़ी भीड़, जाम से जूझे लोग:देवरिया में दशहरा मेले की रौनक देर रात तक रही, झांकियों के दर्शन को उमड़े लोग

नवरात्र और दशहरा मेले के दौरान सोमवार की रात देवरिया शहर में आस्था और उत्सव का माहौल देखने को मिला। प्रमुख मार्गों पर रंग-बिरंगी रोशनी, सजे पंडालों और दुकानों ने लोगों का ध्यान खींचा। परिवार और बच्चों के साथ निकले लोगों ने देवी प्रतिमाओं के दर्शन किए और मेले में खरीदारी का आनंद लिया। भीड़ बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर रुक-रुककर जाम लगा, वहीं कसया रोड पर यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के अलग-अलग इलाकों में देवी पूजा के साथ भंडारों का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक बाजारों और पूजा पंडालों के आसपास लोगों की आवाजाही बनी रही। सिविल लाइन, राघव नगर, हनुमान मंदिर क्षेत्र, मालवीय रोड, भीखमपुर रोड, रुद्रपुर मोड़ और सीसी रोड पर मेले की रौनक देखने को मिली। प्रमुख मार्गों पर रोशनी और सजावट की गई थी। सड़कों के किनारे मिठाई, जलेबी, खिलौनों और अन्य सामान की दुकानें सजी रहीं। बच्चों ने खिलौने खरीदे तो परिवारों ने खानपान की दुकानों पर मेले का आनंद लिया। युवाओं और परिवारों की आवाजाही से बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही।
देवी प्रतिमाओं और झांकियों को देखने पहुंचे श्रद्धालु शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कई स्थानों पर पारंपरिक और आधुनिक विषयों पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की गईं। प्रतिमाओं की सजावट और झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालु एक पंडाल से दूसरे पंडाल तक पहुंचते रहे। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन और मेला घूमने आए। बच्चों और परिवारों के लिए मेले में लगी दुकानें खास आकर्षण बनी रहीं। जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद नवरात्र और दशहरा मेले के अवसर पर शहर के कई स्थानों पर भंडारे लगाए गए। पूजा पंडालों के आसपास आयोजकों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। देवी दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं ने भंडारों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से शुरू हुई आवाजाही शाम होते-होते बढ़ गई। आयोजकों ने भंडारे को सेवा और धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन बताया। मेले के उत्सवी माहौल के बीच प्रसाद वितरण से धार्मिक गतिविधियों में भी तेजी रही। कसया रोड पर जाम, ट्रेन संचालन में भी हुई परेशानी मेले में भीड़ बढ़ने से शहर के कई मार्गों पर रुक-रुककर जाम लगा। कसया रोड पर लोगों को विशेष परेशानी हुई। भीड़ के कारण रेल कर्मचारियों को ट्रेन संचालन और रेलवे ढाला बंद करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यातायात संभालने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ सहित स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। इसके बावजूद प्रमुख मार्गों पर वाहनों और लोगों की आवाजाही के कारण यातायात प्रभावित होता रहा। सोमवार की रात शहर में भक्ति, उल्लास और मेले की रौनक देर तक बनी रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *