कांग्रेस प्रवक्ता फरहान ने असदुद्दीन ओवैसी की यूपी विधानसभा चुनाव में एंट्री और उनके बयानों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भारतीय जनता पार्टी की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रहे हैं। फरहान ने कहा कि अगर राहुल गांधी नहीं होते, तो देश का हर राज्य गुजरात बन गया होता। आज अगर मुसलमान देश में सीना तानकर और कॉलर टाइट करके चल रहा है, तो यह राहुल गांधी की देन है। उन्होंने कहा कि मुसलमान कल भी महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ था और आज भी उनके साथ है। मुसलमान न कल जिन्ना के साथ था और न आज है। राहुल गांधी नहीं होते तो हर राज्य गुजरात बन गया होता फरहान ने कहा कि मुसलमानों को उम्मीद नहीं थी कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी खुले तौर पर भाजपा का समर्थन करेंगे। लोगों को लगता था कि वह भाजपा की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन रामपुर में मुसलमानों को गांधी, नेहरू और यादव की जरूरत नहीं होने संबंधी उनके बयान से यह बात और स्पष्ट हो गई है। फरहान ने सवाल उठाया कि क्या ओवैसी चाहते हैं कि मुसलमान भाजपा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह या योगी आदित्यनाथ का समर्थन करें? उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी नहीं होते, तो देश का हर राज्य गुजरात बन गया होता। आज मुसलमान हिंदुस्तान में सीना तानकर और कॉलर टाइट करके चल रहा है, तो यह राहुल गांधी की देन है। फरहान ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था और अब राहुल गांधी देश को ‘काले अंग्रेजों’ से आजाद कराने की लड़ाई लड़ रहे हैं। पढ़िए क्या कहा था ओवैसी ने…… रामपुर की जनसभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि उनकी पार्टी अब किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएगी अब मुसलमान को इनकी जरूरत नहीं, बल्कि मुस्लिम समाज के युवा बेटे-बेटियों को आगे लाकर नेतृत्व का मौका देगी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवाओं में भी दूसरे समुदायों के युवाओं जितनी काबिलियत है, लेकिन उन्हें राजनीतिक मंच नहीं मिलता। ओवैसी ने कहा, “अब्दुल अब दरी बिछाने के लिए पैदा नहीं हुआ है। अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, अब्दुल नेता बनेगा, विधायक बनेगा, सांसद बनेगा। मुसलमान कल भी गांधी-नेहरू के साथ था, आज भी है फरहान ने कहा कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के साथ वोट चोरी, ज्ञानेश कुमार, पेपर लीक और महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं, जबकि ओवैसी भाजपा के पक्ष में बयान दे रहे हैं। उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भाजपा का समर्थन करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें अपने जमीर का सौदा नहीं करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुसलमान कल भी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के साथ था और आज भी उनके साथ है। मुसलमान न पहले जिन्ना के साथ था और न आज है।

