पत्नी से विवाद के बाद गोमती नदी में कूदा वनकर्मी:पहले परिजनों ने बचाया था, रात में दोबारा लगाई छलांग

पत्नी से विवाद के बाद गोमती नदी में कूदा वनकर्मी:पहले परिजनों ने बचाया था, रात में दोबारा लगाई छलांग

लखनऊ के गोमतीनगर में सोमवार देर रात पत्नी से विवाद के बाद 38 वर्षीय वनकर्मी आशीष कुमार ने रिवर फ्रंट से गोमती नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले दोपहर में भी उन्होंने नदी में कूदने का प्रयास किया था, लेकिन मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें रोक लिया था। इसके बाद परिजन उन्हें समझाकर घर ले गए थे। रात में आशीष ने राइड बुक की और बिना बताए दोबारा गोमतीनगर पहुंच गए। यहां नदी में छलांग लगाने के बाद से उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है। शराब के नशे में हुआ था पत्नी से विवाद इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आशीष सुशांत गोल्फ सिटी के निलमथा के रहने वाले हैं और वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर शराब के नशे में किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वह बाइक से गोमतीनगर पहुंचे और नदी में कूदने का प्रयास किया। पीछे से पहुंचे परिजनों ने उन्हें रोक लिया और समझाकर घर ले गए। रात 8 बजे राइड बुक कर पहुंचे रिवर फ्रंट परिजनों के समझाने के बाद भी आशीष नहीं माने। रात करीब आठ बजे उन्होंने राइड बुक की और बिना किसी को बताए दोबारा गोमतीनगर पहुंच गए। यहां रिवर फ्रंट से गोमती नदी में छलांग लगा दी। उन्हें नदी में कूदता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाया गया। परिजनों को भी सूचना दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। तेज बहाव से तलाश में परेशानी इंस्पेक्टर के मुताबिक, आशीष की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, गोमती नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *