PAK vs ENG: 10 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए तरह रहा पाकिस्तान, 20 साल हो गए कोई सीरीज जीते, देखें आंकड़े

PAK vs ENG: 10 साल से इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए तरह रहा पाकिस्तान, 20 साल हो गए कोई सीरीज जीते, देखें आंकड़े

PAK vs ENG 2nd ODI, Tri Series 2026: पाकिस्तान में खेले जा रहे ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 10 साल से चले आ रहे इंग्लैंड के विजय रथ को रोकना चाहेगी। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में आखिरी जीत साल 2016 में मिली थी। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और फिर इंडिया को हराया था, लेकिन वह आईसीसी इवेंट था। 2019 के वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में हराया था, लेकिन अगर द्विपक्षीय सीरीज की बात आती है, तो पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ जीते हुए 10 साल हो चुके हैं।

20 साल से नहीं जीती सीरीज

2016 में अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले चार मुकाबलों में बुरी तरह हार गई थी, लेकिन पांचवें मुकाबले में उसने इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। उसके बाद दोनों टीमें 2019 के वर्ल्ड कप से पहले फिर से आमने-सामने हुईं, जहां इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया। फिर 2021 में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड गई और इस बार भी 3-0 से हार गई। ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जीतकर 10 सालों से चले आ रहे इंग्लैंड के विजय रथ को रोकना चाहेगी। हालांकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीते 20 साल हो चुके हैं। आखिरी बार 2005-06 में उसने इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 से सीरीज जीती थी।

अगर पाकिस्तान और इंग्लैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए, तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 92 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 57 में जीत हासिल की है, तो 32 बार पाकिस्तान को जीत मिली है और तीन मुकाबले रद्द हुए हैं।

पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को शानदार तरीके से हराया था। उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 50 ओवर पूरे होने से पहले ही 305 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में 37 ओवर तक श्रीलंका की टीम लगभग जीत की ओर आसानी से बढ़ रही थी, लेकिन 38वें ओवर से श्रीलंका की हालत खराब हो गई और 44वें ओवर में हारिस रऊफ ने जनित लियानगे को आउट कर मैच की कहानी पलट दी। इस मुकाबले में श्रीलंका 37 रन से हार गई।

इस ट्राई सीरीज में सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार खेलेंगी और टॉप की दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *