इंदौर में दशहरे से एक दिन पहले जला रावण:शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग, कल शाम को होना था दहन

इंदौर में दशहरे से एक दिन पहले जला रावण:शॉर्ट सर्किट से पुतले में लगी आग, कल शाम को होना था दहन

इंदौर की इंद्रपुरी कॉलोनी में दशहरे पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम से एक दिन पहले ही पुतला जलकर राख हो गया। सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण पुतले में आग लग गई। यहां भाजपा विधायक मधु वर्मा के मार्गदर्शन में 32वां विशाल रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होना था। अचानक भड़की आग, राख हुआ पुतला इंद्रपुरी कॉलोनी में दशहरे के आयोजन के लिए रावण का पुतला तैयार कर लगाया था। सोमवार को अचानक उसमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही पूरा पुतला जलकर राख हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रावण के पुतले में लगी आग और उसके जलने का दृश्य दिखाई दे रहा है। आयोजक नया पुतला बनाएंगे रावण दहन का कार्यक्रम मंगलवार शाम 7 बजे होना तय था, लेकिन उससे एक दिन पहले ही पुतला जल गया। अब आयोजक नया पुतला बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *