तरनतारन में गोलीकांड पीड़ितों से मिले सचिन पायलट:परगट सिंह के साथ पट्टी के तूत गांव में तीन परिवारों की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

तरनतारन में गोलीकांड पीड़ितों से मिले सचिन पायलट:परगट सिंह के साथ पट्टी के तूत गांव में तीन परिवारों की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए

पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेखौफ अपराधियों के तांडव के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी अभियान जारी है। सोमवार शाम ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव व पंजाब प्रभारी सचिन पायलट पट्टी उप-मंडल के गांव तूत पहुंचे। उन्होंने इलाके में हाल ही में हुई गोलीबारी की वारदातों के शिकार तीन अलग-अलग पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर स्तर पर इंसाफ दिलाने का अटूट भरोसा दिया। सचिन पायलट ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए राज्य की ‘आप’ सरकार की ढुलमुल कार्यप्रणाली और पुलिस प्रशासन पर तीखे सवाल खड़े किए। ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह के परिजनों से मुलाकात सचिन पायलट ने सबसे पहले कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह तूत के घर पहुंचकर उनके परिवार से बात की। उल्लेखनीय है कि 3 सितंबर 2025 को जब गुरमेल सिंह बाढ़ के दौरान बांध पर राहत सेवा करके घर लौट रहे थे, तभी तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चलाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। मुलाकात के दौरान परिजनों ने रोष जताते हुए बताया कि वारदात के इतने महीने बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आप सरपंच अश्वनीश देवगन और आढ़ती बाऊ राम गोपाल के घर पहुंचे कांग्रेस नेता इसके बाद सचिन पायलट आम आदमी पार्टी (AAP) से संबंधित तूत गांव के सरपंच अश्वनीश देवगन के निवास पर पहुंचे। 6 अक्टूबर 2026 को तूत गांव के मुख्य बाजार में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने अश्वनीश की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भी पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। तत्पश्चात, सचिन पायलट और कांग्रेस का उच्चस्तरीय शिष्टमंडल हरीके पहुंचा, जहां उन्होंने प्रमुख आढ़ती बाऊ राम गोपाल (जिनकी 15 जनवरी 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी) के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दुख साझा किया। पीड़ित परिवारों के लिए ‘उच्चस्तरीय कमेटी’ का ऐलान तीनों पीड़ित परिवारों से विस्तृत बातचीत के बाद सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है और आम लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवारों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन करेगी, जो इन मामलों में कानूनी व प्रशासनिक पैरवी सुनिश्चित करेगी।
परगट सिंह बोले-“पंजाब में फिरौती, हत्याएं और नशा खुलेआम”: मुलाकात के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PPCC) परगट सिंह ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। परगट सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में व्यापारियों और आम नागरिकों से सरेआम फिरौतियां मांगी जा रही हैं। आए दिन हत्याएं हो रही हैं और नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस दौरान पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह गिल, सुखविंदर सिंह संगवा, एमसी रोहित शर्मा, कोमल जैन, गलवेर लाहौरिया, जगराज बुट्टर, सुखविंदर सिंह सिद्धू, जगमीत सिंह भुल्लर और दलबीर सिंह सेखों सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *