महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:हनुमान धाम से शुरू हुई यात्रा, बैंड-झांकियों और 18 घोड़ों पर राजकुमारों का स्वरूप दिखा

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:हनुमान धाम से शुरू हुई यात्रा, बैंड-झांकियों और 18 घोड़ों पर राजकुमारों का स्वरूप दिखा

शामली में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार को शामली में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान धाम स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से शुरू हुई यात्रा में अग्रसेन महाराज के जयकारों से नगर गूंज उठा। देश के प्रसिद्ध बैंड, आकर्षक झांकियां, 18 घोड़ों पर सवार राजकुमारों का स्वरूप और महाराजा अग्रसेन का रथ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद, ठंडे पानी और विभिन्न व्यंजनों का वितरण किया। इससे पहले महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अरविंद दृष्टा महाराज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग, भाजपा के जिला महामंत्री मानस संगल, नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल, हनुमान धाम अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल, संरक्षक आनंद कुमार गर्ग, पूर्व सभासद मनोज मित्तल, राम सिंघल एडवोकेट और श्याम सिंघल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने महाराजा अग्रसेन को तिलक किया। दिल्ली के बैंड और झांकियों ने बांधा समां शोभायात्रा हनुमान धाम से शुरू होकर हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड और मिल रोड से होते हुए अग्रसेन पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। दिल्ली के बलदेव बैंड और जिया बैंड ने भक्ति धुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में गणेश, मां दुर्गा की डांडिया झांकी, खाटू श्याम का रथ, रामलला, शिव-काली और मोहित पागल की झांकियां शामिल रहीं। 18 घोड़ों पर राजकुमारों के स्वरूप में सवार युवक यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। महालक्ष्मी के रथ पर यजमान प्रदीप संगल और सपना संगल सेवा में जुटे रहे। वहीं, महाराजा अग्रसेन रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते नजर आए। रथ से श्रद्धालुओं को महालक्ष्मी यंत्र भी वितरित किए गए। जगह-जगह स्वागत, प्रसाद का वितरण नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं और प्रतिष्ठानों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। भारत विकास परिषद शामली महान के संस्थापक मुकेश गर्ग एडवोकेट और अध्यक्ष विकास शर्मा एडवोकेट, भारत विकास परिषद शामली मिलाप के सत्र संयोजक श्याम कुच्छल, श्री राम लखन सेवा समिति, शास्त्री स्वीट्स से मनोज मित्तल व प्रमोद मित्तल, श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा समिति ट्रस्ट के संस्थापक शिवांक गर्ग और अध्यक्ष अर्पित गुप्ता तथा भारत विकास परिषद शामली समर्पण के अध्यक्ष सक्षम संगल और राजीव संगल सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। स्वागत स्थलों पर हलवे का प्रसाद, ठंडा पानी, मिठाई, जलजीरा, कढ़ी-चावल, छोले-चावल और चाट वितरित की गई। नगर में शोभायात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर तिलक कर श्रद्धा व्यक्त की। यात्रा के समापन पर महाआरती का आयोजन किया गया। स्वागत करने वाली संस्थाओं और प्रतिष्ठानों को महाराजा अग्रसेन का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। महिलाएं भी उत्साह से हुईं शामिल शोभायात्रा में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें वीना अग्रवाल, अंजलि गर्ग, शालू बंसल, संगीता जिंदल, प्रिया, सुमन, उर्मिला, पूजा, मीनू गर्ग और मीना कंसल सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता, अमित गर्ग एवीएफ, पूर्व विधायक प्रसन्न चौधरी और रवि संगल सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चंचल गोयल, सचिव राहुल कुच्छल, कोषाध्यक्ष शुभम तायल के साथ मनोज गर्ग, कृष्ण कुमार गोयल, राकेश गर्ग, विशाल गुप्ता, विवेक बंसल, संजय ऐरन, सचिन मित्तल, अशोक गोयल, राजेंद्र गर्ग, एडवोकेट निर्भय संगल, अमित गर्ग, गौरव गोयल, मोहित बंसल, मोहित जिंदल, आयुष्मान सिंघल, कपिल जिंदल, मनोज संगल और सुशील गर्ग सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *