कानपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:तीन दोस्त घायल, एक की हालत गंभीर; पुलिस चालक की तलाश में

कानपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर:तीन दोस्त घायल, एक की हालत गंभीर; पुलिस चालक की तलाश में

कानपुर के थाना चकेरी के हरजिंदर नगर चौराहे में रविवार देर रात 80 से अधिक की रफ्तार में आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीन दोस्त घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनोंने घटना की जानकारी सोमवार रात 7:45 बजे दी। चकेरी के सफीपुर प्रथम निवासी सत्यम, बॉबी निषाद और अर्जुन तीनों दोस्त हैं और लाल बंगला स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करते है। रविवार देर रात तीनों घाऊखेड़ा में रहने वाले दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात एक बजे वह वापस लौट रहे थे। तभी रामदेवी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार स्कूटी में टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे स्कूटी सवार तीनों घायल हो गये। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 80 से ज्यादा की रफ्तार से थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस तीनों को कांशीराम अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *