उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। प्रणीत भाटी प्रदेश महामंत्री को प्रवासी मेरठ जिला, महानगर बागपत नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कुल 35 सदस्यों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें अलग-अलग जिलों के प्रवासी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री से लेकर मीडिया सहसंयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, प्रदेश मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की हैं। पूरी लिस्ट देखिए

