इंदौर में ठेला व्यापारियों के समर्थन में उतरीं नेता प्रतिपक्ष:पीली गैंग पर उगाही के आरोप; बोलीं- व्यापारियों को राहत मिले

इंदौर में ठेला व्यापारियों के समर्थन में उतरीं नेता प्रतिपक्ष:पीली गैंग पर उगाही के आरोप; बोलीं- व्यापारियों को राहत मिले

इंदौर में सड़क किनारे ठेले लगाने वाले व्यापारियों के समर्थन में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने आवाज उठाई है। उन्होंने नगर निगम की पीली गैंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो ठेला व्यापारी कथित तौर पर उगाही की रकम नहीं दे पाते, उनके ठेले जब्त कर तोड़ दिए जाते हैं। आगामी त्योहारों में ठेला व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी न हो, इसके लिए मिमरोट नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को ज्ञापन सौंपेंगी। उनका कहना है कि ठेला व्यापारी भी अपना व्यवसाय कर सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। पीली गैंग पर उगाही के आरोप सोनिला मिमरोट ने आरोप लगाया कि नगर निगम की पीली गैंग ठेला व्यापारियों से उगाही करती है। पैसे नहीं देने वालों के ठेले उठा लिए जाते हैं और उन्हें तोड़ दिया जाता है। कई ठेला व्यापारी उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता चुके हैं। नगर निगम आयुक्त को सौंपेंगी ज्ञापन मिमरोट ने बताया कि उन्होंने ठेला व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवेदन तैयार किया है। इसे नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को सौंपने के लिए समय मांगा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को संरक्षण मिलने के कारण उनके ठेले और गुमटियां लग रही हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं, दूसरे व्यापारियों के ठेले जब्त कर तोड़ दिए जाते हैं। ज्ञापन के माध्यम से ठेला व्यापारियों के ठेले छोड़ने और उन्हें त्योहारों के दौरान कारोबार करने की अनुमति देने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही हॉकर जोन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग भी उठाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *