फतेहपुर में दो जगह होगा रावण दहन:अयोध्या कुटी में 45 तो बिंदकी में 50 फीट का पुतला तैयार

फतेहपुर में दो जगह होगा रावण दहन:अयोध्या कुटी में 45 तो बिंदकी में 50 फीट का पुतला तैयार

फतेहपुर में मंगलवार को विजयादशमी पर्व को लेकर उत्साह है। शहर के प्रसिद्ध अयोध्या कुटी मैदान और बिंदकी कस्बे में रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अयोध्या कुटी मैदान में 45 फीट ऊंचे, जबकि बिंदकी में करीब 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दोनों आयोजनों में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। अयोध्या कुटी मैदान में 45 फीट का रावण शहर के अयोध्या कुटी मैदान में पिछले सात वर्षों से लगातार रावण दहन का आयोजन हो रहा है। इस बार भी पुतले के दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम की जिम्मेदारी सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह के नेतृत्व में संभाली जा रही है। कार्यकर्ता और आयोजक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बिंदकी में 82 साल से हो रहा रावण दहन बिंदकी कस्बे में विजयादशमी पर रावण दहन और मेले के आयोजन की परंपरा 82 वर्षों से चली आ रही है। इस बार यहां करीब 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मेला कमेटी के संरक्षक मंडल के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। दोनों स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम अयोध्या कुटी मैदान और बिंदकी मेला स्थल पर करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। दोनों स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग भी की जाएगी, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *