सुलतानपुर शिक्षक संघ ने ध्रुव त्रिपाठी को दिया समर्थन:भाजपा के शिक्षक MLC प्रत्याशी को स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत का दावा

सुलतानपुर शिक्षक संघ ने ध्रुव त्रिपाठी को दिया समर्थन:भाजपा के शिक्षक MLC प्रत्याशी को स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत का दावा

सुल्तानपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में सुल्तानपुर ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को रविवार 4 बजे अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पक्ष में शिक्षकों से समर्थन की अपील करते हुए भारी मतों से जीत का दावा किया है। दरअसल आज सोमवार को भाजपा के सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद सदस्य व शिक्षक MLC चुनाव के प्रभरी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के दीवानी चौराहा स्थित आवास पर यह बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने अपना समर्थन पाण्डेय गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को दिया।जिसपर MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया। माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व एवं आरपी सिंह के संरक्षण में संगठन ने यह निर्णय लिया। पत्र में विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जो सुलतानपुर और अमेठी के जिला प्रभारी हैं। के आग्रह का भी उल्लेख किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री सतीश चन्द्र दूबे और कोषाध्यक्ष राम कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में कहा कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी अपने तीन कार्यकालों के दौरान माध्यमिक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और शिक्षक कल्याण के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। पदाधिकारियों ने उन्हें शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करने वाला योग्य प्रत्याशी बताया। पत्र में यह भी कहा गया है कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शासनादेश के अनुरूप देय सुविधाएं और परिलब्धियां दिलाने के लिए सक्रिय रहे हैं। संगठन ने उनके प्रति शिक्षकों में व्यापक लोकप्रियता का दावा करते हुए विश्वास जताया कि समर्थन मिलने से उन्हें सुलतानपुर जनपद में भारी मतों से विजय प्राप्त होगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। संगठन का मानना है कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर उनके अनुभव और सक्रियता से शिक्षकों को लाभ मिल सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *