मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कहुआ गांव में रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ सुरक्षा घेरा तोड़कर बैरिकेड तक पहुंच गई। पुलिसकर्मी लोगों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री खुद मंच से उठे और माइक पकड़कर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे CM मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के कहुआ गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्हें विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देनी थी। मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए मैदान के चारों ओर हजारों लोग जुटे थे। मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और खिलाड़ियों से मिले। इसी दौरान अचानक भीड़ उनकी ओर बढ़ने लगी और लोग बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को माइक से लगाई फटकार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसपी सैयद इमरान मसूद, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, तारापुर एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी रस्सी लगाकर लोगों को पीछे रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माइक पकड़कर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ। क्या नाटक कर रहा है? अरे छोड़ो। क्या नौटंकी कर रहा है, यह रस्सी वाला सब छोड़ो।” बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ी भीड़ मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पीछे हट गए। इसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्यमंत्री के समर्थन में ‘मुख्यमंत्री जिंदाबाद’ और ‘प्रधानमंत्री जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगी। मैदान में तालियां भी बजने लगीं। दो दिवसीय दौरे पर हैं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिवसीय दौरे पर अपने तारापुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। रविवार को उन्होंने संग्रामपुर से लेकर अपने पैतृक आवास तक करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में विभिन्न दुर्गा मंदिरों में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। रात में वह अपने पैतृक गांव लखनपुर में विश्राम करेंगे। 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री असरगंज के अलावा बांका जिले के तेलडीहा मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह पटना के लिए रवाना होंगे। मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कहुआ गांव में रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ सुरक्षा घेरा तोड़कर बैरिकेड तक पहुंच गई। पुलिसकर्मी लोगों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री खुद मंच से उठे और माइक पकड़कर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे CM मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के कहुआ गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्हें विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देनी थी। मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए मैदान के चारों ओर हजारों लोग जुटे थे। मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे और खिलाड़ियों से मिले। इसी दौरान अचानक भीड़ उनकी ओर बढ़ने लगी और लोग बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को माइक से लगाई फटकार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसपी सैयद इमरान मसूद, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, तारापुर एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी रस्सी लगाकर लोगों को पीछे रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माइक पकड़कर पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ। क्या नाटक कर रहा है? अरे छोड़ो। क्या नौटंकी कर रहा है, यह रस्सी वाला सब छोड़ो।” बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ी भीड़ मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पीछे हट गए। इसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्यमंत्री के समर्थन में ‘मुख्यमंत्री जिंदाबाद’ और ‘प्रधानमंत्री जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगी। मैदान में तालियां भी बजने लगीं। दो दिवसीय दौरे पर हैं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिवसीय दौरे पर अपने तारापुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। रविवार को उन्होंने संग्रामपुर से लेकर अपने पैतृक आवास तक करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में विभिन्न दुर्गा मंदिरों में जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। रात में वह अपने पैतृक गांव लखनपुर में विश्राम करेंगे। 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री असरगंज के अलावा बांका जिले के तेलडीहा मंदिर जाएंगे। इसके बाद वह पटना के लिए रवाना होंगे।

